फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teachers at the BSA office inlaid lock

शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर जड़ा ताला

Tue, 22 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers at the BSA office inlaid lock
बंद - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति  परिषदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने पदावन्नति आदेश को वापस लेने के लिए धरना दिया। शिक्षकों का आरोप है कि डिमोशन के आदेश गलत तथ्यों पर आधारित हैं।

विज्ञापन


बीएसए द्वारा जारी आदेश को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग करते हुए शिक्षकों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर न केवल धरना प्रदर्शन किया बल्कि कार्यालय पर ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आरक्षण से पदोन्नति पाए शिक्षकों को बीएसए द्वारा इसी माह डिमोट कर दिया गया है। शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश केवल सरकार के कार्मिकों पर लागू होता है शिक्षकों पर नहीं। ऐसे में बीएसए अपना आदेश वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने कहा कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया जाता है। ऐसी स्थिति में सभी एससी-एसटी शिक्षक और समाज शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर निरंतर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम, दीपक सिंह, भरतवीर, अशोक कुमार, जगपाल, आदि बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed