फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   tea party is undergoing a transfer of money from the mobile app

चाय-पान वाले भी मोबाइल एप से ट्रांसफर करा रहे पैसा

Sun, 20 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
 tea party is undergoing a transfer of money from the mobile app
पेटीएम से भरें ब‌िल - फोटो : demo pic

नोट बंदी के असर से कारोबार पर संकट खड़ा हुआ तो चाय-पान और ढाबे वाले छोटे-छोटे दुकानदारों ने भी धंधे के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लेना शुरू कर दिया है। अब चाय-पान वाले भी मोबाइल एप के जरिए सीधे अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करा रहे हैं। बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, चाय और पराठे का भुगतान पेटीएम के जरिए किया जाने लगा है।

विज्ञापन


यही नहीं स्कूलों ने भी अब बच्चों की फीस मोबाइल एप के जरिए ट्रांसफर करानी शुरू कर दी है।दरअसल, 1000-500 के नोटों पर बंदिश लगी तो 100-50 के नोटों की भी तंगी हो गई। इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों पर पड़ रहा था। बड़े दुकानदारों और कारोबारियों ने तो चेक से या उधार लेनदेन शुरू कर दिया था, लेकिन इनके सामने यह विकल्प नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे में इन दुकानदारों ने मोबाइल एप (पेटीएम) के जरिए पैसा अपने अकाउंट में लेना शुरू कर दिया है। कविनगर में चाय की दुकान चलाने वाले संजय चौहान ने नोट बंदी के बाद मोबाइल एप का प्रयोग शुरू कर दिया है। अब चाय पीने के बाद लोग 15-20 रुपये का भुगतान भी पेटीएम अकाउंट में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडीसी में रेस्तरां चलाने वाले रवि कुमार ने भी 10 नवंबर से ग्राहकों से मोबाइल एप से बिल का पैसा लेना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि नोट बंदी के बाद छुट्टे नोटों की किल्लत हो गई थी, इसका असर कारोबार पर पड़ रहा था।


रवि का कहना है कि मोबाइल एप से यह पैसा वह सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं या पैसा उनके बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर हो जाता है। यही नहीं इसका रिकार्ड आप कभी भी देख सकते हैं, यानी लेनदेन में गड़बड़ी का भी कोई अंदेशा नहीं। रवि और संजय की तरह ही हजारों की संख्या में दुकानदारों ने अब हाईटेक तकनीक के जरिए लेनदेन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed