फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   street light

महीनों से खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
street light
\n\nमहीनों से खराब पड़ी है स्ट्रीट लाइट\n\n- शाम होते ही वसुंधरा अग्रसेन चौक से अटल चौक तक छा जाता है अंधेरा\n\n- स्थानीय लोगों ने की शिकायत\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। शाम होते ही वसुंधरा सेक्टर-15 की मुख्य सड़क पर अंधेरा छा जाता है। दरअसल सेक्टर 15, वसुंधरा अग्रसेन चौक से लेकर अटल चौक तक की अधिकतर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की शिकायत को ट्विटर के जरिए जिला प्रशासन तक पहुंचाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा हो जाने की वजह से यहां से गुजरने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।\n\nस्थानीय लोगों का कहना है कि वसुंधरा सेक्टर 15 राहुल डेयरी के सामने जो हाई मास्ट लाइट लगायी गई थी वह भी कई महीनों से ख़राब पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को हादसे का डर सताता रहता है। खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत स्थानीय लोग कई बार नगर निगम से कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही।  वसुंधरा निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि  इस संबंध में वह स्वंय भी  प्रकाश निरीक्षक से भी कई बार बात कर चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन मिलता है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। रात के समय सड़क पर अंधरा और सन्नाटा पसर जाने से लोगों में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। दरअसल अंधेरे की वजह से यहां कुत्तों का भी जमावड़ा लगने लगा है। लॉक डाउन थ्री में राहत मिलने से बहुत से लोग अब काम पर भी निकलने लगे हैं। ऐसे में रात के समय वापसी में इस सड़क पर अंधेरा होने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। ट्विटर के जरिए स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान दिलाते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed