{"_id":"67102dbac3087a41aa0fac99","slug":"stepfather-raped-two-minor-daughters-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-490148-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सौतेले पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग दो बेटियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले उनका निकाह बिजनौर में हुआ था। जिसके बाद उनकी बेटियां हुईं। पारिवारिक विवाद के कारण उनका तलाक हो गया। इसके बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगीं। कुछ समय पहले उन्होंने एक व्यक्ति से निकाह कर लिया और मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रहने लगीं। आरोप है कि 15 अक्तबूर को वह किसी काम से बाहर गई थीं। दोपहर बाद वापस आईं तो पति उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पूछने पर बेटी ने बताया कि पिता करीब छह महीनों से उसके साथ गलत काम कर रहा है।
उसने बताया कि आरोपी ने बड़ी बहन के साथ भी गलत काम किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने बड़ी बेटी का नाबालिग अवस्था में ही निकाह करा दिया। जिसमें सास ने भी पति का साथ दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मां की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।