फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   State tax department keeps an eye on firms selling sweets and gifts

Ghaziabad News: मिठाइयों और गिफ्ट बेचने वाली फर्माें पर राज्यकर विभाग की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
State tax department keeps an eye on firms selling sweets and gifts
गाजियाबाद। तेल, घी, मिठाइयां, उपहार और रंगों का कारोबार करने वाली फर्माें पर राज्यकर विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। होली पर ऐसी फर्माें का कारोबार तो बढ़ जाता है, लेकिन अधिकांश फर्माें की जीएसटी रिटर्न में इसका असर नहीं दिखाई देता। दो दिन पहले ही राज्यकर विभाग ने आंबेडकर रोड स्थित घी-तेल का कारोबार करने वाली फर्म पर छापा मारकर टैक्स चोरी पकड़ी है। ऐसे में अब ऐसी बड़ी फर्माें पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ रेकी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, होली या अन्य त्योहारों के आसपास ऐसी फर्माें की दो से तीन गुना तक विक्री बढ़ा जाती है, लेकिन फर्म टर्नओवर को कम दर्शाती है। बिना बिल के माल की बिक्री कर जीएसटी चोरी की जाती है। बीते साल दीपावली के आसपास भी राज्यकर विभाग ने ऐसी कई फर्माें पर कार्रवाई की थी जिन्होंने टर्नओवर कम दर्शाकर टैक्स चोरी की थी। जोन-दो के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) दिनेश मिश्रा का कहना है कि दुकानदारों से सामान का बिल जरूर दिए जाने के लिए अपील की जा रही है। उनका कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई के लिए विभाग की टीमों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के कर्मचारी ऐसी फर्माें के व्यापार स्थलों पर जाकर रेकी भी करेंगे जहां जीएसटी चोरी की संभावना होगी।
विज्ञापन

-----
तीन माह पहले भी पान मसाला कंपनी का जीएसटी चोरी का माल हुआ था बरामद
- सीजीएसटी की टीम ने ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर छापा मारकर पकड़ा था 8 करोड़ का माल

- तीन में से दो कंपनियों ने टैक्स की रकम जमा कर वापस ले लिया था माल
गाजियाबाद। पान मसाला कंपनी के ठिकानों पर केंद्रीय जीएसटी की टीम ने छापामारी की तैयारी करीब दो महीने पहले ही तय कर ली थी। करीब ढाई महीने पहले एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो ठिकानों से मिले 8 करोड़ के पान मसाला, खैनी के बाद से ही यह कंपनी रडार पर थी। यह माल तीन कंपनियों का था, जिसमें से दो कंपनियों ने जीएसटी की रकम और जुर्माना चुकाकर माल छुड़ा लिया था, लेकिन कमला पसंद कंपनी के माल को कोई छुड़ाने ही नहीं पहुंचा था। इसके बाद से सीजीएसटी की टीम ने इस कंपनी पर निगरानी बढ़ा दी थी। सीजीएसटी के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से कंपनी बिना दस्तावेजों के माल प्रदेश और पड़ोस के अन्य राज्यों में भेज रही थी। इसके माध्यम से बड़ी रकम टैक्स के रूप में चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed