फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Snake disrupts power supply in Kaushambi; residents left in the dark for nine hours.

Ghaziabad News: कौशांबी में सांप ने बिगाड़ी बिजली की चाल, नौ घंटे तक अंधेरे में रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Snake disrupts power supply in Kaushambi; residents left in the dark for nine hours.

विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी में शनिवार को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के पैनल में सांप घुसने के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई और करीब नौ घंटे तक कटौती हुई। वहीं, दूसरी ओर 33 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली और शालीमार गार्डन समेत कई इलाकों में भी बिजली ठप हुई। छुट्टी के दिन लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों के घरेलू काम प्रभावित हुए।


स्थानीय निवासी निखिल शर्मा ने बताया कि उपकेंद्र के 11 केवी लाइन के पीसीबी पैनल में करीब सात फीट लंबा सांप घुस गया था। करंट लगने से वह मर गया और इससे पैनल में खराबी आ गई। निगम कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकालकर उपकरणों की जांच की और फॉल्ट ठीक करने में काफी समय लगा। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कौशांबी के लोगों को घंटों बिजली के बिना रहना पड़ा। ज्ञान खंड-1 निवासी हिमांशु कुमार ने बताया कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बार-बार आती-जाती रही। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से लगभग तीन घंटे तक आपूर्ति बंद रही। उपकेंद्र में सांप निकलने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। अभय खंड, न्याय खंड, ज्ञान खंड और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को बिजली की समस्या झेलनी पड़ी। वसुंधरा और वैशाली के उपभोक्ता भी आपूर्ति प्रभावित होने से परेशान रहे। विद्युत निगम के जोन-3 के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि पैनल में सांप पहुंचने के कारण फॉल्ट हुआ था। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed