फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seven months passed since inauguration, multilevel parking facility not available

Ghaziabad News: लोकार्पण को सात माह बीते, मल्टीलेवल पार्किंग की नहीं मिली सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Seven months passed since inauguration, multilevel parking facility not available
गाजियाबाद। शहर की जिस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सात महीने पहले कराया गया, उसकी सुविधा आज तक शहरवासियों को नहीं मिल सकी है। मल्टीलेवल कार पार्किंग शुरू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

12 मार्च को लखनऊ में प्रदेश की नगर विकास से जुड़ी 11 हजार करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया गया था। गाजियाबाद नगर निगम से जुड़ी करीब 40.34 करोड़ रुपये लागत की तीन परियोजनाएं लोकार्पण का हिस्सा रहीं, जिसमें बस अड्डे के पीछे बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग भी शामिल थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि लोकार्पण के एक-दो दिन बाद पार्किंग की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी, लेकिन सात महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह सुविधा जनता को नहीं मिली है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना कि जिस फर्म के साथ पार्किंग के संचालन का अनुबंध हुआ है, उससे अनुबंध होना बाकी है। अनुबंध होने के साथ ही पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि, राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब 38.83 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण किया गया है। जल निगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने इसे बनाया है। इस पार्किंग में 200 कारें और लगभग 600 दोपहिया एक साथ खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed