{"_id":"66e4b5ec017c5b954e078584","slug":"seven-feet-long-python-entered-the-house-forest-department-caught-it-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103912-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसा सात फुट लंबा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसा सात फुट लंबा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगाविहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक घर में सात फुट लंबा अजगर घुस गया। घर में अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पिलर नंबर-893 के सामने गंगाविहार कॉलोनी में मुकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह आरओ का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम परिवार में उनकी मां रामवती, पिता जयप्रकाश, पत्नी अनुराधा, बेटा अनिक घर पर मौजूद थे। मुकेश शर्मा रेलवे रोड पर दवा लेने गए थे। करीब सात बजे उनकी मां रामवती पूजा करके उठीं तो रसोई के पास रखे तख्त पर उन्हें सांप दिखाई दिया। सांप देखकर उनकी चीख निकल गई।
उन्होंने कॉलोनी के लोगों को बुलाया लेकिन, अजगर का नाम सुनते ही कोई नहीं आया, इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गंगाविहार कॉलोनी में घर में अजगर निकलने की सूचना पर वन दरोगा मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब बीस मिनट में अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया था। अजगर को जंगल में छोड़ा गया, उसकी लंबाई करीब सात फुट थी।