फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Senior citizens' group expresses concern over traffic jams and dilapidated roads.

Ghaziabad News: जाम और बदहाल सड़कों पर वरिष्ठ नागरिक समाज ने जताई चिंता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens' group expresses concern over traffic jams and dilapidated roads.
साहिबाबाद। वरिष्ठ नागरिक समाज वसुंधरा की प्रबंध समिति ने शुक्रवार को वसुंधरा के बढ़ते जाम और बदहाल सड़कों पर चिंता जताई है। साथ ही प्रदूषण सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। महासचिव डॉ. देव सेंगर ने सेक्टर-17 स्थित वसुंधरा पोस्ट ऑफिस की जर्जर हालत पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह बातें शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित एसजी इम्प्रेशन में हुई बैठक में कहीं। सदस्यों ने मांग की कि या तो मौजूदा स्थान पर डाकघर का पुनर्निर्माण कराया जाए और वसुंधरा के किसी अन्य सेक्टर में आधुनिक पोस्ट ऑफिस बनाया जाए। संस्था के संरक्षक मेजर जनरल एजेबी जैनी (सेवानिवृत) ने कहा कि सेक्टर-7 और सेक्टर-8 की सड़कों की दो लेन और चौड़ा करने की जरुरत है। वसुंधरा में बढ़ती गंदगी और प्रदूषण के खिलाफ वरिष्ठ नागरिक समाज ने ट्रांस-हिंडन फेडरेशन के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया। इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रधान पोस्टमास्टर जनरल और आयुक्त (आवास), लखनऊ को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक समाज के सदस्यों के सम्मान में अक्तूबर 2026 में पारिवारिक समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed