फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seeing her husband's dead body, a woman jumped from the balcony, died

Ghaziabad News: पति का शव देख महिला बालकनी से कूदी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Seeing her husband's dead body, a woman jumped from the balcony, died
अंजली और अभिषेक का फाइल फोटो।
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर तीन की एलकॉन सोसाइटी में रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि ने 25 वर्षीय पति अभिषेक का शव देख सोमवार रात 7वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। मंगलवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को दिन में महिला, पति और ननद के साथ दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गयी थीं। इसी बीच पति को सीने में दर्द हुआ था। पति को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अभिषेक के फुफेरे भाई संजीव ने बताया कि अभिषेक, अंजलि और बहन के साथ दिल्ली चिड़ियाघर घूमने गए थे। घूमने के दौरान अभिषेक को सीने में दर्द हुआ। पत्नी और बहन ने दोस्तों को अभिषेक की तबियत खराब होने के बारे में बताया। दोस्त और भाई संजीव अभिषेक को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे और पत्नी व बहन को घर भेज दिया। वहां से चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने की जानकारी देकर अभिषेक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एम्स ले जाने पर चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। किसी ने भी अभिषेक की मौत के बारे में पत्नी अंजलि को नहीं बताया।
विज्ञापन

पति के जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई अंजलि
दोस्त व भाई अभिषेक का शव लेकर रात नौ बजे घर पहुंचे। पति की मौत की जानकारी पाकर अंजलि आपा खो बैठीं। और बालकनी से छलांग लगा दी।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात को महिला के बालकनी से कूदने की सूचना मिली थी। मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की दिल्ली में मौत हो गई। पति की मौत से क्षुब्ध होकर पत्नी ने यह कदम उठाया। इस मामले में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले हुई शादी, एनजीओ में करता था काम
संजीव ने बताया कि अभिषेक अपने माता पिता और बहन के साथ वैशाली सेक्टर तीन स्थित एलकॉन सोसाइटी में 7वीं मंजिल के फ्लैट में रह रहा था। अभिषेक के पिता जशपाल दिल्ली के एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं जबकि मां गृहणी हैं। अभिषेक एनजीओ में काम करता था और अंजलि गृहणी थी। पूर्व में अभिषेक प्राॅपर्टी डीलर और फोटोग्राफी का काम करता था। अभिषेक और अंजलि दो साल से एक दूसरे को जानते थे। नवंबर 2023 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed