फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Seal 40 factories spread on pollution in Loni

लोनी में प्रदूषण फैलाने पर 40 फैक्ट्रियां सील

Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seal 40 factories spread on pollution in Loni
कंपनी - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम के आदेश पर नगरपालिका, पावर कारपोरेशन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को अमित विहार कालोनी में अवैध रूप से चल रही 40 फैक्ट्रियों को सील कर दिया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे तक चली छापामारी में प्रदूषण फैलाने के आरोप वाली इन फैक्ट्रियों के खिलाफ सील की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में भगदड़ मची रही। कुछ संचालक फैक्ट्रियां छोड़कर भाग खड़े हुए।       
विज्ञापन


अमित विहार समेत लोनी बार्डर की कई कालोनियों के लोग वहां चल रही प्रदूषण फैलाने वाली इन फैक्ट्रियों से लंबे समय से परेशान हैं। शिकायतों पर प्रशासन द्वारा कभी-कभी कार्रवाई की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय पहले कालोनी के लोगों ने एसडीएम प्रेम रंजन सिंह को ज्ञापन देकर अवैध फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग की थी। एसडीएम ने रविवार सुबह एक टीम गठित कर अमित विहार कालोनी में चल रही अवैध फैक्ट्रियों को सील करने के आदेश दिए।

इसके बाद नगरपालिका, पावर कारपोरेशन और लोनी बार्डर थाने की पुलिस अमित विहार कालोनी पहुंची। टीम ने कार्रवाई शुरू की थी कि फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ संचालक तो फैक्ट्री खुली छोड़ वहां से भाग खड़े हुए। टीम ने कार्रवाई करते हुए चालीस फैक्ट्रियों को सील कर दिया।       

काटे गए बिजली के कनेक्शन      
इन फैक्ट्रियों ने अवैध रूप से बिजली के कनेक्शन ले रखे थे। मौके पर मौजूद पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए। साथ ही चेतावनी दी है कि दोबारा कनेक्शन जोड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 
      
ऐसी फैक्ट्रियां हुईं सील      
दिल्ली बार्डर पर होने के चलते अमित विहार कालोनी में अधिकांश लोग ढलाई का कारोबार करते हैं। यहां करीब 100 से 500 वर्ग गज में बनी फैक्ट्रियां फैली हैं। इनमें एल्युमीनियम की छड़ों से सामान बनाया जाता है।


फैक्ट्री संचालक इस कालोनी में फैक्ट्री लेना पसंद करते हैं। यहां से उन्हें सामान दिल्ली भेजे में अधिक भाड़ा खर्च नहीं करना पड़ता। उधर, कालोनी के लोगों कहना है कि इन फैक्ट्रियों से सुबह से धुआं उठना शुरू हो जाता है। फैक्ट्रियों के धुएं से लोगों को सांस लेना भी दूभर हो जाता हैं। कालोनी में कई लोगों को सांस की बीमारियों की शिकायत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed