{"_id":"6b073cda953d837be1072a05","slug":"goods-being-transported-in-passenger-buses-rules-being-blatantly-flouted-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-27135-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यात्री बसों में माल ढुलाई, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यात्री बसों में माल ढुलाई, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी के डॉ. बर्मन रोड से बनारस और बिहार समेत लंबी दूरी के रूटों पर संचालित निजी बसों में यात्रियों के साथ माल ढुलाई का खेल भी चल रहा है। बसों में यात्रियों के सामान के अलावा बाइक और भारी सामान तक लादा जा रहा है। इसके लिए बसों की छत पर कैरियर लगाए गए हैं। यात्री बसों में इस तरह माल ढुलाई से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। निजी बस के परिचालक ने बताया कि यहां से सीधे बस बिहार और बनारस के लिए चल रही है।
नियमों के मुताबिक बस की छत पर कैरियर लगाकर या बिना कैरियर के सामान ढोना प्रतिबंधित है। यात्रियों का सामान रखने के लिए बस के भीतर या निचले व पिछले हिस्से में तय जगह का ही उपयोग किया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में नियमों का पालन किया जा रहा है लेकिन निजी बसों में नियमों की धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। बसों की छत पर भारी सामान और बाइक रखने पर अगर तेज रफ्तार में मोड़ काटते समय संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। अचानक ब्रेक लगाने पर छत पर रखा सामान गिर सकता है। वहीं, सामान ठीक से नहीं बांधा गया हो तो चलती बस से उसके गिरने की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में पीछे चल रहे दोपहिया और अन्य वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। बसों की छत पर कैरियर लगाना सामान ढोना नियमों के तहत पूरी तरह प्रतिबंधित है। उत्तर प्रदेश में बसों में यात्रा करते समय प्रत्येक यात्री 20 किलोग्राम तक सामान निशुल्क ले जा सकता है, जबकि इससे अधिक वजन होने पर बुकिंग और शुल्क देना अनिवार्य है। एक बस में कुल 5 क्विंटल (500 किलोग्राम) से अधिक सामान नहीं ले जाया जा सकता।
-- -- -
वर्जन-
बस की छत पर सामान ढोना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पिछले दो महीने में ऐसे 22 वाहनों का चालान किया गया और तीन वाहनों को सीज किया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- डाॅ. सियाराम वर्मा, आरटीओ प्रवर्तन