फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Schools up to 12th will remain closed, timings of government offices changed

Ghaziabad News: 12 वीं तक के स्कूल बंद ही रहेंगे, सरकारी दफ्तरों का समय बदला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Schools up to 12th will remain closed, timings of government offices changed
गाजियाबाद। वायु गुणवत्ता सूचकांक भले ही बृहस्पतिवार को 300 के नीचे आ गया लेकिन 12 तक के स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नया आदेश जारी कर रहा है कि सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई ही होगी। अगले आदेश तक इसका पालन करना होगा। इस आदेश से कई स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं टल गई हैं। डीएम ने सरकारी दफ्तरों का समय बदलने का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन

नए आदेश में बताया गया है कि राज्य सरकार के कार्यालयों में सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक काम होगा। नगर निगम के कार्यालय सुबह 9:30 से शाम 4:30 तक ही खुलेंगे। साथ ही ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके तहत नगर निगम को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

स्कूल बंद होने का आदेश तीन दिन पहले दिया गया था। तब एक्यूआई 400 के पार चला गया था। इसकी स्थिति में सुधार होने पर माना जा रहा था कि स्कूलों को खोला जा सकता है लेकिन, डीएम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी कर कहा गया है कि कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



धूप खिली तो सांसों को राहत मिली

साहिबाबाद। जहरीली हवा से सांसों पर आए संकट से बृहस्पतिवार को थोड़ी सी राहत मिली। इसकी वजह रही दिन निकलते ही धूप खिल जाना। कोहरा न पड़ने से हवा की सेहत सुधरी और 10 दिन बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के नीचे आ गया। हालांकि, यह अभी भी खराब श्रेणी में ही है लेकिन थोड़े से सुधार से ही लोगों को आंखों में हो रही जलन और सीने में बेचैनी की समस्या से भी राहत मिल गई।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण की पाबंदियां लागू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एक्यूआई 300 से कम दर्ज किया गया। यह 299 रहा। सोमवार और मंगलवार को तो 400 के पार चला गया था। सांस रोगी ही नहीं, सेहतमंद लोगों की भी हालत खराब हो गई थी। जिला अस्पताल की ओपीडी में आधे से ज्यादा मरीज सांस लेने में परेशानी के आने लगे थे। सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा भी रहा।

लोनी की हवा सबसे खराब
लोनी की हवा में भी थोड़ा सा सुधार आया है लेकिन यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी 400 के पार है। यह 402 दर्ज किया गया। दो दिन पहले 500 के पार चला गया था। जिले में सबसे ज्यादा खराब हवा लोनी की ही रहती है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध फैक्टरियां हैं जिनमें तार जलाया जाता है। इसकी शिकायत विजिलेंस कमेटी की बैठक में भी उठ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed