फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Salesman dies in woman's house, couple in custody

Ghaziabad News: महिला के घर में हुई सेल्समैन की मौत, दंपती हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Salesman dies in woman's house, couple in custody
डासना। डासना निवासी सेल्समैन मोहम्मद वाहिद (58) की हत्या 24 जून को ही कर दी गई थी। मोहम्मद वाहिद घर से मधुबन बापूधाम निवासी एक महिला के घर पहुंचे थे, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला ने अपने पति को घर बुलाया और मोहम्मद वाहिद की मौत की जानकारी दी। जिसके बाद दंपती ने शव को एक बोरे में भरकर कार में रख जनपद बुलंदशहर के रौंडा गांव के जंगल में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि सेल्समैन की मौत रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट लगने से हुई है।
विज्ञापन


वेव सिटी पुलिस ने सेल्समैन मोहम्मद वाहिद की मौत के मामले में मधुबन- बापूधाम निवासी एक दंपती को हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में दंपती ने बताया कि मोहम्मद वाहिद उनके घर 24 जून को आए। जहां उनकी मौत हो गई। महिला ने ओला कार चलाने वाले अपने पति को मोहम्मद वाहिद की मौत की जानकारी दी। जिसके बाद दंपती ने रात के समय ओला कार में शव को रखा और बुलंदशहर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले शव को गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान होने के डर से उन्होंने पहले शव के मुंह पर वार किए और गांव रौंडा के जंगल में फेंक दिया। इसके बाद दंपती घर लौट आया। पुलिस ने मोहम्मद वाहिद के फोन की कॉल डिटेल निकाली और आरोपी महिला तक पहुंची। जहां पूछताछ में महिला ने घर में मोहम्मद वाहिद की मौत होने और पति के साथ मिलकर शव को क्षत-विक्षत कर फेंकने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, हिरासत में लिए गए लोगों ने शव की पहचान मिटाने और छिपाने के प्रयास की बात स्वीकार की है। हालांकि मौत किन कारणों से हुई या पहले घर में हत्या की गई इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed