फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sahibabad Community Centre damaged in accident; uncertainty looms over 20 weddings and events.

Ghaziabad News: हादसे से साहिबाबाद सामुदायिक भवन क्षतिग्रस्त, 20 शादियों-आयोजनों पर संकट गहराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sahibabad Community Centre damaged in accident; uncertainty looms over 20 weddings and events.

विज्ञापन

संजना तिवारी

साहिबाबाद। लाजपत नगर स्थित सामुदायिक भवन में हुए हादसे ने केवल क्षेत्र के लोगों को ही नहीं झकझोरा, बल्कि आने वाले दिनों में शादी और अन्य समारोह की बुकिंग कराने वाले परिवारों की भी चिंता बढ़ा दी है। भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण अब लोगों के सामने बड़ी समस्या यह है कि पहले से तय कार्यक्रम कहां आयोजित किए जाएंगे।



इलाके में केवल यही एक सामुदायिक भवन है और इसमें स्थानीय लोग छोटे-बड़े आयोजन कर सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। भवन में सहालग की बुकिंग से हर महीना भरा रहता है। लोग छह माह पहले से बुकिंग कराना शुरू कर देते हैं। अब नवंबर और दिसंबर में सामुदायिक भवन में शादी-समारोह समेत अन्य पार्टी समेत करीब 20 आयोजनों के लिए बुकिंग हो चुकी थी। हादसे के बाद इन परिवारों के सामने वैकल्पिक व्यवस्था की चुनौती खड़ी हो गई है। स्थानीय पार्षद हिमांशु शर्मा ने बताया कि निशिका ठाकुर के परिवार में 11 दिसंबर को विवाह के लिए सामुदायिक भवन की बुकिंग करा रखी थी। हादसे के बाद भवन के क्षतिग्रस्त होने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब आयोजन स्थल को लेकर असमंजस बना हुआ है। परिवार को चिंता है कि यदि समय पर भवन की मरम्मत नहीं हुई तो उन्हें दूसरी जगह व्यवस्था करनी पड़ेगी। इसके लिए अब कार्ड से लेकर अन्य व्यवस्थाओं में तब्दीली करानी होगी।
विज्ञापन

वहीं, हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के लिए 24 और 25 नवंबर दो दिन के लिए सामुदायिक भवन बुक कराया था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे के बाद आयोजन स्थल को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। वहीं, जगत सिंह ने अपने छोटे भाई की शादी के लिए 10 दिसंबर को एक दिन के लिए भवन की बुकिंग कराई थी। भवन क्षतिग्रस्त होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब उन्हें शादी समारोह के लिए दूसरी जगह तलाशने और वहां आयोजन की व्यवस्था करने की चिंता सता रही है। सामुदायिक भवन में कम खर्च में शादी और अन्य पारिवारिक आयोजन करने की सुविधा मिलने के कारण लोग पहले से बुकिंग करा लेते हैं। ऐसे में हादसे के बाद भवन की स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं होने से बुकिंग कराने वाले परिवार परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लोगों के बजट में है सामुदायिक भवन में आयोजन करना
श्यामपार्क और लाजपत नगर में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सामुदायिक भवन में आयोजन करना बजट में रहता है। आस-पास एक एक बहुत बड़ी ऐसी आबादी है जो लाखों रुपये के फार्म हाउस बुक नहीं कर सकते। जीएसटी के साथ सामुदायिक भवन में आयोजन की बुकिंग 13,900 रुपये में होती है। अब परेशानी यह है कि समय से यदि भवन का मरम्मत नहीं हुआ तो लोग कहां अपने आयोजन करेंगे, दूसरे फार्म हाउस भी लोगों के बजट से बाहर है।


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed