फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   road accident in bulandshhar

रोडवेज बस की आमने-सामने की भीषण टक्कर, तीन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
road accident in bulandshhar
बुलंदशहर। शिकारपुर रोड पर रोडवेज बस टक्कर में घायल यात्री जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : BULANDSHAHR
रोडवेज बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, तीन की मौत, 28 यात्री घायल
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाइवे पर बुधवार देर रात गांव चिट्टा-मुकीमपुर के पास दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है।
बुधवार देर रात लगभग पौने दो बजे स्टेट हाइवे पर चिट्टा गेट और मुकीमपुर गांव के बीच दिल्ली से बदायूं जा रही और बदायूं से दिल्ली जा रहीं बदायूं डिपो की दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार अखिलेश (34) पुत्र जयराम निवासी कंजुआ थाना वजीरगंज जिला बदायूं, शमशीन(40) पत्नी कासिम निवासी दातागंज जिला बदायूं तथा राकेश वार्ष्णेय (60) पुत्र धर्मीधर सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 28 लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि उज्जैन कुमार पुत्र दिनेश सिंह निवासी बिंदुल रायगंज उत्तर दीनापुर पश्चिम बंगाल की तहरीर पर एक बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से तीन को हायर सेंटर के लिये रेफर किया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

---------
घायलों की चीख पुकार सुनकर मदद को दौड़े ग्रामीण
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में दो रोडवेज बसों की भिड़ंत के बाद घटना स्थल पर मदद के लिए घायलों ने चीख पुकार शुरू कर दी। घायलों की चीख पुकार को सुनकर आसपास के गांव के लोग घायलों की मदद को दौड़ पड़े। घायलों के शरीर से खून बहता देख हर किसी की रूह कांप उठी। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी पाकर सीओ मनीष यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी कर अस्पताल में भर्ती कराया। हर कोई अपने घायल साथी को अस्पताल पहुंचाने की कह रहा था। बस में चारों ओर खून के धब्बे पड़े थे जबकि सीटें उखड़ गईं थीं। इस दौरान तीन बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गंतव्य को चले गये। बच्चे के गुम होने की खबर से परिजन और पुलिस अधिकारी सकते में आ गये। उनके परिजन मौके पर उन्हें तलाशते रहे। बाद में फोन द्वारा पता चलने पर वह सही सलामत अन्य लोगों के साथ हैं। तब जाकर परिजनों और पुलिस की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बसों को हटवा कर खुलवाया जाम
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। राहगीर भी इस दौरान घायलों की मदद को आगे आए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने दोनों बसों को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया। हाइवे पर करीब दो घंटे तक वाहनों के चक्के थमे रहे।

-------
घायलों का सही विवरण न मिलने पर सीएमओ से जवाब तलब
जिले का चार्ज संभालने के बाद नवागंतुक डीएम रविंद्र कुमार सलेमपुर क्षेत्र में दो रोडवेज बसों की टक्कर की सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। साथ ही सीएमएस को घायलों का सही उपचार करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक घायल का प्राथमिकता के आधार पर उपचार किया जाए। दवा एवं अन्य सामग्री भी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान सीएमओ मौके पर गैर हाजिर मिले। साथ ही घायलों की संख्या व सही विवरण भी नहीं मिल सका। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ से जवाब तलब कर लिया है।
-------
हादसे में घायलों के नामों की सूची
1. राजू पुत्र पदम सिंह निवासी सहसवान बदायूं बस चालक
2. दीपू बर्मन(30) पुत्र भूपाल बर्मन अहमदाबाद उत्तर दीनापुर पश्चिम बंगाल
3. लक्खी(28) पत्नी दीपू बर्मन निवासी उपरोक्त
4. केला(50) पत्नी मुन्नालाल निवासी रतनपुर चंदौसी
5. मुनव्वर अली(28) पुत्र मियां जान लक्ष्मण गंज चंदौसी
6. सोनू पुत्र हरपाल निवासी अमरपुरा थाना बिसौली बदायूं
7. विजय साहू(27) पुत्र सेवाराम उड़ोली थाना उझानी बदायूं
8. पवन (22) पुत्र नरेशपाल निवासी उपरोक्त
9. विपुल (25) पुत्र बाबू सक्सेना निवासी दातागंज बदायूं
10. मुनीश(29) पुत्र मुकीम निवासी दिल्ली
11. विकास(30) पुत्र कुंवरसैन निवासी हाफिजपुर संभल
12. कृष्णपाल(20) पुत्र सोहनलाल निवासी दातागंज बदायूं
13. ईराज(30) पुत्री फखरुल हसन निवासी दातागंज बदायूं
14. मोहम्मद आदिल(25) पुत्र जाकिर हुसैन वजीरगंज बदायूं
15. उदयवीर(25) पुत्र चंद्रपाल कंजुआ वजीरगंज बदायूं
16. प्रेमपाल(23) पुत्र हाकिम सिंह निवासी उपरोक्त
17. संजीव पुत्र अमरसिंह निवासी करैली हजरतनगर गढ़ी संभल
18. फखरुल हसन(50) पुत्र रफी अहमद निवासी दातागंज बदायूं
19. अल्लाराजी(30) निवासी दातागंज बदायूं
20. शाइस्ता(22) पत्नी बब्बू हसन निवासी दातागंज बदायूं
21. राजवीर सिंह(40) पुत्र तिलक सिंह निवासी दौलतपुर वजीरगंज बदायूं
22. श्यामा देवी(60) पत्नी कृष्ण प्रकाश सहसवान बदायूं
23. प्रेमवती(63) पत्नी रामअवतार सहसवान बदायूं
24. रनवीर(53) पुत्र त्रिलोक दौलतपुर वजीरगंज बदायूं
25. आनंद(17) पुत्र कुंवरपाल मुजरैला फेमेगंज बेहटा बदायूं
26. आर्यन(5) पुत्र विनोद त्रिलोक पुरी दिल्ली
27. नदीम पुत्र रईस रोहिणी दिल्ली
28. वीरपाल पुत्र धर्मपाल निवासी दातागंज बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed