{"_id":"6a9343d8fcb2bb98b90bdc9f","slug":"software-engineer-commits-suicide-distressed-over-financial-hardship-and-job-loss-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-965102-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आर्थिक तंगी और नौकरी छूटने से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आर्थिक तंगी और नौकरी छूटने से परेशान सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी सोसायटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर 36 वर्षीय विकास चौहान ने शनिवार रात अपने फ्लैट में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में नौकरी छूटने और आर्थिक संकट के चलते मानसिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, विकास चौहान आदित्य वर्ल्ड सिटी के एक टावर में सातवें तल पर फ्लैट नंबर 701 में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार देर शाम वह अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब 12 बजे परिवार की नींद खुली तो विकास कमरे में फंदे से लटके मिले। परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लालकुआं चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विकास को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि विकास के परिवार में मां, पत्नी और छह वर्षीय बेटा है। विकास नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कुछ समय पहले उनकी नौकरी छूट गई थी। दूसरी जगह नौकरी नहीं मिलने के कारण वह लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। प्रारंभिक जांच में इसी वजह से आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।