फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   plaque bearing pm Modi name gone missing from NIUM in Ghaziabad found in manager room after five-hour search

पीएम मोदी के नाम का शिलापट गायब: गाजियाबाद के संस्थान में पांच घंटे तलाश, प्रबंधक के कमरे में मिला; उठे सवाल

Sun, 30 Aug 2026 09:04 AM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला संवाद, गाजियाबाद
अमर उजाला संवाद, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 30 Aug 2026 09:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाला शिलापट गायब होने की शिकायत ने गाजियाबाद के एनआईयूएम में हलचल बढ़ा दी। पुलिस करीब पांच घंटे तक इसे तलाशती रही। जब शिलापट मिला तो जगह देखकर पुलिस भी चौंक गई।

विज्ञापन
plaque bearing pm Modi name gone missing from NIUM in Ghaziabad found in manager room after five-hour search
प्रबंधक के कमरे में मिला शिलापट - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

गाजियाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन (एनआईयूएम) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाला शिलापट गायब होने की शिकायत ने संस्थान में हलचल मचा दी। पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने करीब पांच घंटे तक परिसर खंगाला। आखिरकार शिलापट प्रबंधक के कमरे में मिल गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एनआईयूएम के पूर्व सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय ने शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के नाम वाला शिलापट संस्थान परिसर और मुख्य गेट से हटा दिया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष मंत्रालय और बाद में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार उपाध्याय के मुताबिक, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा से गाजियाबाद समेत देशभर के पांच एनआईयूएम संस्थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद संस्थान परिसर और मुख्य गेट पर प्रधानमंत्री के नाम वाला शिलापट लगाया गया था।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि मार्च 2026 में संस्थान के प्रबंधक ने शिलापट हटवाकर उसे ज्वाइंट डायरेक्टर के कमरे में रखवा दिया। इसकी पहली शिकायत उन्होंने जुलाई में आयुष मंत्रालय में की थी। इसके बाद 22 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस आयुक्त से शिकायत की।

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मधुबन बापूधाम थाने से पुलिस टीम को एनआईयूएम भेजा गया था। बरामद शिलापट को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed