फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CNG price hike affects 1.75 lakh vehicle owners.

Ghaziabad News: सीएनजी महंगी होने से पौने दो लाख वाहन मालिकों पर असर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
CNG price hike affects 1.75 lakh vehicle owners.
संजय नगर स्थित सी एन जी स्टेशन पर वाहनों में गैस भरते कर्मी। संवाद
गाजियाबाद। सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने जिले के करीब पौने दो लाख वाहन वाहन मालिकों पर रोजाना करीब 36.16 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गाजियाबाद में रोजाना करीब आठ लाख किलो सीएनजी की खपत होती है। शुक्रवार तक 91.07 रुपये प्रति किलो मिल रही सीएनजी अब 95.59 रुपये प्रति किलो हो गई है। ऐसे में व्यावसायिक वाहनों के संचालन की लागत बढ़ने से किराये में भी बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की सुविधा वाले 33 पंप हैं, जबकि 12 पंप आईजीएल कंपनी सीधे संचालित करती है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार इन पंपों पर रोजाना करीब आठ लाख किलो सीएनजी की बिक्री होती है। गाजियाबाद आरटीओ में सीएनजी से चलने वाले करीब पौने दो लाख वाहन पंजीकृत हैं। इनमें करीब 50 हजार व्यावसायिक वाहन हैं। जिले के पंपों पर रोजाना एक लाख से अधिक वाहन सीएनजी भरवाते हैं।
विज्ञापन

91.07 रुपये प्रति किलो की पुरानी दर से आठ लाख किलो सीएनजी की कीमत करीब 7.29 करोड़ रुपये बैठती थी। अब 95.59 रुपये की नई दर पर यही गैस करीब 7.65 करोड़ रुपये की पड़ेगी। यानी वाहन स्वामियों को रोजाना करीब 36.16 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक वाहनों का बढ़ सकता है किराया
टैक्सी ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष संदीप त्यागी ने बताया कि सीएनजी की कीमत बढ़ने से एक बार टंकी भरवाने पर करीब 30 रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। महीने में यह बोझ एक हजार रुपये से अधिक हो जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर किराये में बढ़ोतरी पर विचार किया जाएगा।

सस्ती नहीं रही सीएनजी की सवारी
नौकरीपेशा हर्षवर्धन ने सीएनजी की कीमत बढ़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सीएनजी वाहन चलाना अब बजट पर भारी पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से वाहन चलाने के खर्च में पहले जितना अंतर था, अब नहीं रहा। सीएनजी की टंकी फुल कराने में करीब 750 रुपये खर्च हो रहे हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब इलेक्ट्रिक वाहन चलाना ज्यादा फायदे का सौदा लग रहा है।

----
पूरे दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। सीएनजी पंपों पर नई कीमत सार्वजनिक करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कंपनी अधिकारियों को वाहन स्वामियों से समन्वय कर व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए कहा गया है।
-अमित तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed