फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Retired Subedar Major's car stolen; police investigating.

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर की कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Retired Subedar Major's car stolen; police investigating.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर की कार चोरी हो गई है। पवन कुमार सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित पवन सिंह वसुंधरा सेक्टर-3 के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी कार घर से करीब 100 मीटर दूर एक पार्क के सामने खड़ी थी। कार तीन सितंबर तक वहीं थी, लेकिन उसके बाद उन्हें तेज बुखार आ गया। बीमारी के कारण वे आठ सितंबर तक घर में ही रहे। तबीयत सुधरने पर उन्होंने देखा कि कार वहां नहीं थी। उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी, जिसके बाद इंदिरापुरम थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed