{"_id":"6824f8e9139b731cc602c57b","slug":"restricted-vehicle-broke-the-height-barrier-on-the-elevated-road-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-634697-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रतिबंधित वाहन ने एलिवेटेड रोड पर तोड़ा हाइट बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रतिबंधित वाहन ने एलिवेटेड रोड पर तोड़ा हाइट बैरियर
विज्ञापन
गाजियाबाद। एलिवेटेड रोड पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसके लिए यातायात पुलिस ने एलिवेटेड पर हाइट बैरियर लगाया है। बुधवार की सुबह प्रतिबंधित वाहन ने एलिवेटेड रोड पर लगे हाइट बैरियर को तोड़ दिया। सड़क पर गिरे बैरियर से एलिवेटेड रोड के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने निगम की जेसीबी मंगाकर हाइट बैरियर को सड़क से हटाया और यातायात सुचारू कराया।
एसीपी यातायात जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली जाने के लिए अधिकांश वाहन चालक एलिवेटेड रोड का प्रयोग करते हैं। एलिवेटेड रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। मंगलवार रात या बुधवार तड़के किसी भारी मालवाहक वाहन ने हाइट बैरियर तोड़कर प्रवेश किया और यूपी गेट या इंदिरापुरम तक का सफर तय किया। बैरियर टूटकर आधी सड़क पर आ गया जिससे वाहनों को निकलने के लिए कम जगह मिली। सुबह व्यस्त समय में दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होती है। ऐसे में वाहन चालकों को बहुत परेशानी हुई। एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि क्रेन की मदद से टूटे हुए हाइट बैरियर को हटाकर सुबह यातायात सुचारू कर दिया गया। बैरियर तोड़ने वाले वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एलिवेटेड पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।