फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   red jone district may be

स्थिति बिगड़ी तो फिर शामिल हो सकता है रेड जोन में 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
red jone district may be
स्थिति बिगड़ी तो फिर शामिल हो सकता है रेड जोन में  जिला हो सकता है आरेंज जोन में शामिल  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद।  आरेंज जोन बनने के बाद लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा ही है। इससे दोबारा रेड जोन शामिल होने की आंशका बढ़ गई है। हालांकि स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अभी भी स्थिति सामान्य है।  पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद में लगातार संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को नौ मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि सोमवार को 13 नए मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक गाजियाबाद में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 102 मरीज हो चुके हैं। इनमें दो मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 52 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।  पिछले तीन दिनों से जिस तरह से लगातार मामले बढ़ रहे हैं, वह प्रशासन के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। गाजियाबाद दिल्ली से सटा हुआ है और दिल्ली में कोरोना संक्रमण सबसे अधिक है। ऐसे में गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण मीटर को रोकना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। मंगलवार को जिन 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है, उनमें से एक नवजात बच्चा, उसकी मां व बुआ सहित चार अन्य महिलाएं हैं। हालांकि इसके पहले भी 26 मार्च को एक दिन में 14 मामले आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed