{"_id":"5d20eda18ebc3e6cd405f212","slug":"rajsthani-lanhaga-in-fashion-ghaziabad-city-news-gbd1797202181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सूट और राजस्थानी लहंगा सभी की है धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान सूट और राजस्थानी लहंगा सभी की है धूम
विज्ञापन
पाकिस्तानी सूट, राजस्थानी लहंगा खरीदने उमड़ी भीड़
कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में लगी तीज और रक्षाबंधन प्रदर्शनी
हैंड मेड आइटम ने खींचा ध्या
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। तीज के नजदीक आते ही बाजार में बहार आ गई है। डिजाइनर ड्रेस और हैंड मेड क्राफ्ट आइटम से बाजार सज गया है। चांदी के झुमके और राजस्थानी गोटा पट्टी के लहंगे, स्टाइलिश ज्वेलरी ललचा रही है। हरियाली तेज और रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर बाजार गुलजार हो चुका है। शनिवार को कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मार्शल महल वेडिंग विला में बंधन तीज और रक्षाबंधन प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें महिलाओं के डिजाइनर ड्रेस सहित, ज्वेलरी, हैंड बैग्स और बच्चों के डिजाइनर ड्रेस का प्रदर्शन किया गया।
सामाजिक संस्थान बंधन द्वारा पिछले चार साल से यह एक्जिविशन लगाया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में रक्षाबंधन को और हरियाली तीज के नजदीक होने की वजह से सबसे अधिक राखियों और ड्रेस आदि के स्टॉल पर भीड़ दिखी। प्योर चांदी की राखियों के अलावा ट्रेंडी, स्टाइलिश राखियों सहित ट्रेडिशनल राखियों भी स्टॉल पर दिखीं। वाणी गोयल, सरिता करनानी, पूजा मंगल और प्रियंका मंगल ने बताया कि डिजाइनिंग का हुनर रखने वाली महिलाओं को एक मंच देने के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इसमें कई ऐसे स्टॉल हैं, जिसमें महिलाएं घर पर ही अपना काम करती हैं और प्रदर्शनी में स्टॉल लगाती हैं। प्रदर्शनी से हुई आय को सामाजिक कार्य जैसे गरीब बालिकाओं की शिक्षा और उनकी शादी पर खर्च किया जाता है। प्रियंका बंसल ने बताया कि प्रदर्शनी रविवार को भी सुबह 11:00 बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। इसमें महिलाओं को आने-जाने के लिए मुफ्त कैब की भी व्यवस्था की गई है।
घड़ी भी और राखी भी
स्टॅाल में विभिन्न प्रकार की राखियां और लुंबे मिल रहे हैं, लेकिन इस बार नई प्रकार की राखियां हैं, जिसमें घड़ी भी है और राखी भी है। इसके अलावा प्योर चांदी की भी राखियां हैं। महिलाओं के लिए लूंबे और सेट वाली राखियां भी खूब पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
जर्मन वर्क के हैंड मेड डेकोर
डेको आर्ट्स के बने हुए हैंड मेड बैंगल बॉक्स, ट्रे, कोस्टर, बॉटल, मोबाइल, हैंगर सहित पिगी बैंक आकर्षण का केंद्र रहा। शिवालिका ने इको फ्रेंडली तकनीक से जर्मन टिश्यू से प्रोडक्ट घर पर ही बनाए हैं। प्रदर्शनी के लिए एक महीने पहले से इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।
पाकिस्तानी वर्क के कुर्ते
प्रदर्शनी में पाकिस्तानी स्टॉल भी लगा है, जिसमें पाकिस्तानी वर्क के ड्रेस मैटेरियल सहित कुर्ते और चुन्नी शामिल हैं। स्टॉल की ऑनर ने बताया कि वह घर से ही काम करती हैं और कभी-कभी प्रदर्शनी में अपने स्टॉल लगाती हैं।