फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahil used to make Zahid a witness in Nikah instead of blood relation

Ghaziabad News: खून के रिश्ते की जगह निकाह में जाहिद को गवाह बनाता था राहिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rahil used to make Zahid a witness in Nikah instead of blood relation
साहिबाबाद। धर्मांतरण के खेल में मास्टरमाइंड अब्दुल्ला अहमद और राहिल खान दिल्ली-एनसीआर की युवतियों से निकाह करने में खून की रिश्ते की जगह दिल्ली के जाहिद को गवाह बनाते थे। उसने अब्दुल्ला की बहन और खोड़ा की युवती से ऑनलाइन निकाह में जाहिद को ही गवाह बनाया था जबकि नियम यह है कि निकाह में दो गवाह जरूरी होते हैं। इतना ही नहीं, चंद रुपयों का लालच देकर जाहिद को अन्य युवतियों से निकाह करने पर गवाह बनने को राजी कर लिया था। एसआइटी ने दिल्ली के जाहिद से पूछताछ के बाद यह खुलासा किया है। राहिल के गंदे खेल में मौलाना जाहिद के अलावा अन्य लोगों को गवाह बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली का मौलवी लेता था।
विज्ञापन

एसआइटी ने पिछले चार दिनों से अलीगढ़, दिल्ली, मथुरा, आगरा, बदरपुर बॉर्डर, संगम पार्क समेत अन्य जगहों पर डेरा डाला हुआ है। पुलिस उन युवकों की तलाश कर रही है जो राहिल, अब्दुल्ला और मुसीर के सम्पर्क में थे। चारों युवक उनके साथ विभिन्न राज्यों में जमात में शामिल होकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करते थे। बृहस्पतिवार को पुलिस को कोर्ट से तीनों के मोबाइल फोन जांचने की अनुमति मिल गई। अब जल्द तीनों को रिमांड पर लेकर मोबाइल की चैट व धर्मांतरण से जुड़े लोगों के नाम, नंबर और पता, संगठन का नाम, उसका संचालक या अध्यक्ष, युवतियों का धर्मांतरण कराने के बाद उनकी लोकेशन, वीडियो लिंक जैसे अहम सबूत प्राप्त कर जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को पुलिस ने राहिल के निकाह में गवाह बने दिल्ली के जाहिद से करीब चार घंटे पूछताछ की। उसने बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता है। उसे मौलाना ने चंद रुपयों का लालच देकर राहिल के निकाह में गवाह बनाया था जबकि मौलाना जानता था कि युवती से निकाह पढ़ने में युवक पक्ष से खून के रिश्तेदार को ही गवाह बनाया जाता था।
विज्ञापन

मौलवी खोलेगा राज, पुलिस को मिली लोकेशन:
धर्म बदलवाकर युवतियों से निकाह पढ़वाने में राहिल का साथ देने वाले मौलवी के करीब एसआइटी पहुंच चुकी है। राहिल और युवती की चैट से पुलिस को मौलवी के बारे में अहम जानकारी मिली है। अब पुलिस की एक टीम मौलवी की तलाश के लिए दिल्ली में लोकेशन खंगाल रही है। इतना ही नहीं, पुलिस निकाह में गवाह बने जाहिद के साथ वकील को भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल्ला देता था युवकों को निकाह कराने का लालच :
पलवल में रहने के दौरान अब्दुल्ला ने एक युवक को लालच दिया था कि वह धर्मांतरण के बाद युवती से निकाह कराएगा। इसके लिए एक युवती का ब्रेनवॉश कर उसे तैयार कर लिया था। इतना ही नहीं, निकाह में गवाह बनने के लिए महिला भी राजी हो गई थी लेकिन युवती ने चार निकाह करने का पता चलते ही धर्मांतरण करने से इनकार कर दिया था।

डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि दिल्ली के जाहिद से पूछताछ हुई है। उससे दूसरे गवाह के बारे में पता किया है। मौलवी के बारे में जानकारी हुई है। उसकी लोकेशन पता कर रहे हैं। दूसरी तरफ, कोर्ट से तीनों के मोबाइल जांचने की अनुमति मिल गई है। अब राहिल, अब्दुल्ला और मुसीर को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed