फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property tax will be levied as per DM circle rate

Ghaziabad News: डीएम सर्किल रेट से लगेगा संपत्ति कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Property tax will be levied as per DM circle rate
गाजियाबाद। शहर में संपत्ति कर की वसूली डीएम सर्किल रेट से ही की जाएगी। नगर निगम बोर्ड बैठक में शुक्रवार को इसका फैसला ले लिया गया। भारी हंगामे और कई पार्षदों के विरोध के बावजूद तय कर दिया गया कि शासन की ओर से जारी की गई दरों पर ही कर की वसूली होगी। नई दरें पिछली से डेढ़ गुना तक ज्यादा हैं।
विज्ञापन



नगर निगम सभागार में सुबह दस से रात नौ बजे तक दस घंटे चली बोर्ड बैठक में इसका फैसला लिया गया। पार्षदों ने डीएम सर्किल रेट पर संपत्ति कर का प्रस्ताव सदन में आते ही हंगामा शुरू कर दिया। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि इसका प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया था। शासन ने ही दरें तय की हैं। नगर निगम नई दरों से ही कर की वसूली करेगा।
विज्ञापन




महापौर ने पार्षदों को बताया कि डीएम सर्किल रेट से दरें तय करने का मानक सड़क की चौड़ाई होगी। शहर में ऐसी 23 सड़कें हैं, जिनकी चौड़ाई 24 मीटर से ज्यादा है। इन क्षेत्रों में ज्यादा कर लगेगा। अगर किसी भवन पर 4000 रुपये वार्षिक कर लग रहा है तो नई दरों से यह 5500 रुपये तक हो सकता है। इसी तरह अगर अब तक 8,000 रुपये कर लग रहा है तो यह 11,000 रुपये हो जाएगा। नगर आयुक्त विक्रमजीत सिंह मलिक ने बताया कि बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इमारतों पर लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे



शहर में इमारतों पर लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। विज्ञापन के होर्डिंगों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अगर किसी ने होर्डिंग लगाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि होर्डिंग सिर्फ नगर निगम के तय किए हुए स्थानों पर ही लगाए जा सकेंगे। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।




वेंडिंग जोन के लिए बनेगी समिति



सड़क पर लगने वाले ठेले-खोमचों को व्यवस्थित करने के लिए वेडिंग जोन बनेंगे। इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा। साप्ताहिक बाजारों को भी व्यवस्थित करने के लिए दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे। डूंडाहेड़ा में नगर निगम की जमीन पर व्यावसायिक कांप्लेक्स और मैरिज होम बनाने का निर्णय भी समिति ही लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed