{"_id":"65fc98b6b9cbfe17f604a927","slug":"police-said-to-the-robbery-victim-sensible-people-do-not-complain-you-go-home-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-107421-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लूट की पीड़िता से बोली पुलिस-समझदार लोग नहीं करते शिकायत, तुम घर जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लूट की पीड़िता से बोली पुलिस-समझदार लोग नहीं करते शिकायत, तुम घर जाओ
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड चौकी से कुछ दूर बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे सोसायटी गेट के पास आरडब्ल्यूए अध्यक्ष की पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। वह बाजार से सामान खरीदकर पड़ोस की महिला के साथ घर लौट रही थीं। शिकायत करने पर पुलिसकर्मी ने उनसे बोला कि शिकायत करने का कोई फायदा नहीं होता है, समझदार लोग शिकायत नहीं करते हैं। बाद में वह घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे बिना चले गए। अध्यक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
अभयखंड-तीन स्थित मंगलम स्ट्रीट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप दीक्षित ने बताया कि पत्नी अंजली दीक्षित पड़ोस की महिला के साथ न्यायखंड के बाजार से होली का सामान खरीदने गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे दोनों सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। जैसे ही अभयखंड चौकी के पास खंड-एक में पहुंची तो पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए दो लुटेरों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद चौकी पर जाकर पुलिस को शिकायत दी। वहां से पुलिस कर्मी जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। अब उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना सीसीटीवी देखे कहा कि डीवीआर चेक करने वाला कर्मचारी होली खेलने घर चला गया है। अब फुटेज होली के बाद ही देखी जाएगी। पीड़िता उनकी बात काे सुनकर कुछ नहीं बोलीं तो पुलिस कर्मी उनसे बोला कि शिकायत करने से कोई फायदा तो होता नहीं है। समझदार लोग कोई शिकायत नहीं करते। अब आप बताओ क्या करना है। इस पर उन्होंने पति से पूछकर शिकायत देने के लिए कहा। फिर पुलिसकर्मी वहां से चले गए।
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। शिकायत पर मुकदमा दर्ज हो गया है। लुटेरों की तलाश में टीम लगी है।