फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police demanded cement bags in exchange for releasing two young boy police station

युवकों को छोड़ने के लिए मांगे सीमेंट के कट्टे: '25 करा दो, आपका सम्मान करा दिया', थाना प्रभारी की ऑडियो वायरल

Wed, 18 Feb 2026 06:32 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 06:32 PM IST
सार

आरोप है कि थाना प्रभारी ने फर्जी लूट के मामले में पकड़े गए दो युवकों को छोड़ने के बदले रुपयों की मांग की। बाद में रुपयों की जगह सीमेंट के कट्टे मांगे जाने की बात सामने आई। ऑडियो क्लिप में अधिवक्ता युवकों को छोड़ने की सिफारिश करते हैं।

विज्ञापन
Police demanded cement bags in exchange for releasing two young boy police station
अधिवक्ता और थाना प्रभारी के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल - फोटो : AI Generated

विस्तार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना प्रभारी बृजेश यादव और अधिवक्ता प्रदीप कुमार त्यागी के बीच बातचीत की एक ऑडियो क्लिप बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। आरोप है कि फर्जी लूट के मामले में पकड़े गए दो युवकों को छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी ने रुपयों की मांग की थी। वहीं कुछ देर बाद रुपयों की जगह सीमेंट के कट्टे मांगे जाने की बात सामने आई। अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। 

विज्ञापन

49 सेकंड की इस वायरल ऑडियो क्लिप में कॉल अधिवक्ता की तरफ से की जाती है। शरुआत में थाना प्रभारी थाने पर न होने की बात कहते हुए अधिवक्ता से बातचीत करते हैं। इसके बाद अधिवक्ता थाने में मौजूद लूट की फर्जी सूचना देने वाले दो युवकों को छोड़ने की सिफारिश करते हैं। इसके बाद थाना प्रभारी 25 कराने की मांग करते हैं। इस पर अधिवक्ता मना कर देते हैं। तब थाना प्रभारी फोन पर ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी से शांतिभंग में दोनों युवकों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अधिवक्ता से भी सिफारिश करने के लिए फोन कॉल न करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। दोनों के बीच तल्ख बातचीत भी होती हुई सुनी जा सकती है। थाना प्रभारी बृजेश यादव ने ऑडियो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की बात कही है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब चार माह पूर्व एक युवक ने रुपयों के लेनदेन को लेकर डायल 112 पर लूट की फर्जी सूचना दी थी। लूट का आरोप अपने ही परिचित पर लगाया था। झूठी सूचना दिए जाने के चलते दोनों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई थी। छोड़ने के लिए रुपयों की मांग से साफ इनकार करने की बात थाना प्रभारी ने कही है। 

अगस्त माह 2025 महीने का मामला है, ऑडियो के साथ छेड़खानी की गई है। रुपयों के लेनदेन की कोई बातचीत नहीं है। थाना निर्माण कार्य के दौरान सहयोग के लिए 25 कट्टे सीमेंट के लिए कहा गया था। - अतुल कुमार सिंह, एसीपी, शालीमार गार्डन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed