फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Police claims failure, 10 kilometer long jam

पुलिस के दावे फेल, लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 03 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मोदीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/मोदीनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police claims failure, 10 kilometer long jam
जाम - फोटो : अमर उजाला
हाईवे जाम मुक्त रखने के दावे पुलिस के फेल हो गए। रविवार शाम सीकरी मेले मेें उमड़ी भीड़ से  मोदीनगर में चारों ओर जाम लग गया। करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग गर्मी में बेहाल हो गए।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भारी वाहनों को गंगनहर कांवड़ मार्ग के रास्ते डायवर्ट किया। पुलिस कर्मियों ने यातायात सुचारु कराने की कोशिश की, मगर जाम से लोगों को निजात नहीं मिल सकी। देर रात तक एनएच 58 पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


रविवार को शाम छह बजे से अचानक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सीकरी मेले में ट्रैक्टर ट्रॉली, भैसा बुग्गी में भरकर श्रद्घालुओं के जाने के कारण हाईवे पर चारो ओर जाम के हालात बन गए। सीकरी रोड से गोविंदपुरी, तेल कालोनी, कोतवाली, बस स्टैंड, सौंदा कट, राज चौराहे, महेंद्रपुरी कट, गोविंदपुरी आदि स्थानों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी लग गई। वाहनों में सवार लोगों की जाम में फंसकर फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में एंबुलेंस, वीआईपी और सरकारी अधिकारी भी फंसे नजर आए। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे का कहना है कि पुलिस हाईवे को जाम मुक्त कराने में लगी है। गाजियाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को गंगनहर कांवड़ मार्ग से डायवर्ट किया गया है। सभी कट पर पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed