फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Player and professor clashed over batting first, case registered

Ghaziabad News: पहले बल्लेबाजी करने पर खिलाड़ी और प्रोफेसर भिड़े, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Player and professor clashed over batting first, case registered
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मुल्तानीमल मोदी पीजी काॅलेज में क्रिकेट खेलने के दौरान पहले बल्लेबाजी को लेकर खिलाड़ियों और प्रोफेसर में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खिलाड़ियों ने प्रोफेसर पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया तो वहीं, प्रोफेसर ने खिलाड़ियों पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। पुलिस ने प्रोफेसर की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। एमएम कॉलेज के पीछे ही खेल मैदान है, यहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। बताया गया कि सोमवार शाम वहां काॅलेज के प्रोफेसर श्रीकांत गौतम अन्य प्रोफेसर साथियों संग क्रिकेट खेल रहे थे। तभी खिलाड़ी अरुण और जौनी भी वहां पहुंचे। वे भी प्रोफेसर्स के साथ क्रिकेट खेलने लगे। दोनों पक्षों में पहले बैटिंग करने के लिए नोकझोंक होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि श्रीकांत ने उन पर बैट से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। एसीपी रितेश त्रिपाठी का कहना है कि प्रोफेसर श्रीकांत गौतम की तहरीर पर अरुण और जौनी के खिलाफ एसी-एसटी में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed