फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   played the responsibility ... the MLA, now your turn

हमने निभाई जिम्मेदारी...विधायक जी अब आपकी बारी

Sun, 12 Mar 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sun, 12 Mar 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
 played the responsibility ... the MLA, now your turn
bjp - फोटो : demo pic

चुनावी समर का दौर बीत चुका है। जनता ने अपना-अपना नेता भी चुन लिया है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि अब अपनी जीत और होली के जश्न में डूबे हुए हैं। क्षेत्र की समस्याओं के लिए अब आम जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधि पर नजरें गड़ाए हुए हैं। लंबे समय से ट्रैफिक जाम, उद्योग बंदी, गन्ना किसानों की टेंशन, टूटी सड़कें, ओवर फ्लो होते सीवर और पेयजल की किल्लत से लोग आजिज आ चुके हैं। लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार बनी है। गाजियाबाद में पांचों विधायक भी सत्ता रुढ़ दल के ही चुने गए हैं। ऐसे में क्षेत्र की समस्याओं का अब बंटाधार हो जाएगा। जनता का कहना है कि मतदान करके उन्होंने अपना प्रतिनिधि चुन लिया है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी को भली प्रकार से निभाया है...विधायक जी! अब आपकी बारी है।

विज्ञापन


गाजियाबाद विधानसभा
लाखों की आबादी वाला लाइनपार क्षेत्र हमेशा से ही उपेक्षित रहा है। गंगाजल का प्लांट प्रताप विहार में ही लगा हुआ है, मगर विडंबना देखिए की क्षेत्र की जनता को ही गंगाजल की सप्लाई नहीं दी जाती। विधायक जी से उम्मीद है कि वह इस मामले में जनता का ध्यान रखेंगे। - डा. आरके आर्य, अध्यक्ष लाइनपार क्षेत्र आरडब्ल्यूए
विज्ञापन


क्राइम सिटी के नाम से गाजियाबाद पहचान बना चुका है। चेन स्नैचिंग और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। थानों में आम जनता की जल्दी से सुनवाई भी नहीं होती। गुंडागर्दी ने आम जनता को परेशान कर रखा है। उम्मीद है कि अब क्षेत्रीय विधायक इस ज्वलंत मुद्दे पर ध्यान देंगे। - कुलदीप तलवार, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक जाम गाजियाबाद में नासूर बन चुका है। कब किस प्वाइंट पर जाम लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। सड़कों और चौराहों पर लगी रेड लाइट की हालत भी खस्ता है। विधायक जी को चाहिए कि ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए वह कोई ठोस कदम उठाएं। - गोपाल माहेश्वरी, वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी

ट्रैफिक जाम और कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस पर निश्चित ही ध्यान दिया जाएगा। लाइनपार क्षेत्र के लोगों की परेशानियों के दूर होने का समय आ गया है। वहां बनने जा रहा आरओबी भाजपा की ही देन है। इस क्षेत्र में विकास के और भी कार्य कराए जाएंगे। - अतुल गर्ग विधायक
----
साहिबाबाद विधानसभा
जाम ट्रांस हिंडन की सबसे बड़ी समस्या है। मोहन नगर लिंक रोड को सिग्नल फ्री कर जाम फ्री करने के लिए योजनाएं तो कई बनी मगर अभी तक न तो फ्लाईओवर बना न ही अंडरपास। जाम फ्री करने के लिए मोहन नगर, आनंद विहार आदि पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनवाना होगा। - अनिरुद्ध वशिष्ठ, संगठन मंत्री, महानगर उद्योग व्यापार मंडल

साहिबाबाद विधानसभा में सबसे बड़ी चुनौती पेयजल की है। करीब 15 लाख की आबादी वाली साहिबाबाद विधानसभा की करीब आठ लाख की आबादी को अब भी पीने के लिए पानी नहीं मिलता। कई कालोनियों में नई पाइपलाइन डलवाना और वसुंधरा, वैशाली की तरह गंगाजल की आपूर्ति कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। - जय दीक्षित, संयोजक शालीमार गार्डन सुधार समिति

वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम के न्यायखंड, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन में आए दिन सीवर समस्या बनी रहती है। निगम सुपर सकर मशीन से सफाई तो करवाता है मगर दो दिन बाद ही समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। इलाके में साफ सफाई रहेगी तभी टीएचए स्मार्ट सिटी के लिए चिन्हित होगा। - राजीव शर्मा, अध्यक्ष, कंफेडरेशन ऑफ, वैशाली, कौशांबी एंड ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए

मोदीनगर विधान सभा
-----
मोदीनगर जाम से जूझ रहा है। उद्योग बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है। विधायक से उम्मीद है कि मोदीनगर को जाम मुक्त कराया जाए और फिर से मोदीनगर औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी पहचान बनाएं। इससे व्यापारी भी खुशहाल होगा। -सतीश जैन व्यापारी

मोदीनगर का किसान गन्ना भुगतान समयानुसार नहीं होने के कारण परेशान है। विधायक समयानुसार गन्ना भुगतान कराने की व्यवस्था बनाएं और प्रधानमंत्री ने जो किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था उसे शीघ्र पूरा किया जाए। -जोगेश नेहरा किसान

ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधूरा है। गांवों से शहर को जुड़ने वाले संपर्क मार्ग दुरुस्त हों। जिससे ग्रामीण आसानी से आवागमन कर सकें। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारी जाएं और मोदीनगर को जाम मुक्त करने के लिए बाईपास बने। -आशीष चौधरी बीडीसी।

विधायक का कथन
चुनाव में किए वायदे पूरे होंगे
क्षेत्र की सभी समस्याएं उनके संज्ञान में हैं। चुनाव में किए वायदे पूरे होंगे। मोदीनगर को जाम मुक्त, औद्योगिक रूप से विकसित करना और गन्ना भुगतान समयानुसार दिलाना उनकी पहली कोशिश है। डा. मंजू सिवाच विधायक मोदीनगर विधानसभा


----
मुरादनगर विधानसभा     
मुरादनगर में कुटीर और लघु उद्योग बड़ी संख्या में है। इसके बावजूद इस क्षेत्र का औद्योगिक तर्ज पर विकास नहीं हो सका है। जिससे एनसीआर में होने के बाद भी विकास में मुरादनगर पिछड़ा हुआ है। विधायक को मॉडल सिटी की तरह विकास करना होगा। -अशोक आहूजा समाजसेवी।     

अधिक क्राइम होने की वजह से मुरादनगर विकास पिछड़ा है। इसी लिए विधायक को सबसे पहले इस ओर ध्यान देना होगा। तभी मुरादनगर का विकास संभव है। मुरादनगर थाने को कोतवाली का दर्जा मिलना चाहिए। -शीशपाल सिंह किसान नेता।     

किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब वहां का व्यापारी भयमुक्त हो। मगर मुरादनगर में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करता है। विधायक को सबसे पहले क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण देना होगा। विकास की गति खुद बढ़ जाएगी। -पवन त्यागी एडवोकेट।     

विधायक का कथन    
फोटो समेत: क्राइम पर कंट्रोल के बाद होगा विकास
मुरादनगर से क्राइम को खत्म करना उनकी प्राथमिकता है। जल्दी ही मुरादनगर थाने को कोतवाली का दर्जा दिलाने के लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का सम्रग विकास किया जाएगा। -अजीत पाल त्यागी विधायक भाजपा।     

लोनी विधानसभा:
मुख्य लोनी तिराहा, लोनी बार्डर, बंथला तिराहा, डीएलएफ-चमन विहार चौक, लालबाग सब्जी मंडी और लोनी मेन बाजार में भरपूर अतिक्रमण हैं। रोड पर ठेली खडी होने से लगातार जाम की समस्या रहती है। अब विधायक जी को अपना वचन निभाने के बारे में सोचना चाहिए। - डा. दिनेश वर्मा     

शहर में जल निकासी बड़ी समस्या है। थोड़ी बारिश से ही नाले ओवर फ्लो हो जाते हैं। जिससे नालों का पानी सड़क पर बहता है। चुनावी घोषणापत्र में नंदकिशोर गुर्जर ने चहुमुखी विकास की बात कही थी। अब उन्हें विकास की ओर कार्य करना होगा। - राजेंद्र जैन     

शहर की बदहाल टूटी सड़कों से लोग परेशान हैं। पिछले कई साल से लोग टूटी सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए शासन प्रशासन को पत्र लिख रहे थे। लेकिन लोगों की मांग पूरी नहीं हो सकी। विधायक जी को चाहिए कि क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता में शामिल करें। - जगरोशन सिंह      


विधायक का कथन
जनता का भरोसा नहीं तोड़ूंगा
लोनी मेरा होम सिटी रहा है। यहां की प्रत्येक समस्या से मैं भी जूझता रहा हूं। इसलिए भली-भांति इन समस्याओं के बारे में जानता हूं। जनता को यकीन दिलाता हूं कि उन्होंने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे बेकार नहीं जाने दूंगा। - नंदकिशोर गुर्जर, विधायक भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed