{"_id":"6acaa8a97785dd962d04d9eb","slug":"plant-shut-down-after-brass-part-stolen-from-ganga-canal-gate-supply-of-ganga-water-halted-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25256-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गंगनहर गेट से पीतल का पुर्जा चोरी होने पर बंद रहा प्लांट,नहीं मिला गंगाजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गंगनहर गेट से पीतल का पुर्जा चोरी होने पर बंद रहा प्लांट,नहीं मिला गंगाजल
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गंगाजल का संकट लोगों पर अभी से गहरा गया है। नहर पर लगे गेट से पुर्जे चोरी होने के बाद शनिवार को नहर बंद रही। इस दौरान प्लांटों तक गंगाजल नहीं भेजा गया, इससे टीएचए और नोएडा के लोगों को पानी नहीं मिल सका। हालांकि अधिकारी अगले 24 घंटे में व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन लोगों को पानी मिलने पर संशय बना हुआ है।
त्योहार की तैयारियों के बीच शनिवार शाम गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से टीएचए के हजारों परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। देर रात डासना में नहर के गेट से पुर्जे चोरी हो गए थे। इसकी मरम्मत के लिए पानी रोका गया था। इससे ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी व डेल्टा कॉलोनी के अलावा सिद्धार्थ विहार और विजयनगर के चार से पांच वार्डों में शनिवार शाम को गंगाजल की आपूर्ति नहीं की जा सकी। घरों में नल सूखे रहने से लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा। पहले से त्योहार की खरीदारी और अन्य खर्चों में जुटे परिवारों पर पानी खरीदने का अतिरिक्त बोझ भी बढ़ गया। इंदिरापुरम निवासी नरेंद्र ठाकुर कहना है कि त्योहार के दौरान पहले ही घरों का खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से परेशानी और बढ़ जाती है। वैशाली सेक्टर-3 निवासी सुनील वैध ने बताया कि त्योहार के समय गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद ने बताया कि आठ अक्तूबर को डासना में लगे रेगुलेटर के एक गेट से पीतल का पुर्जा चोरी हो गया। इस कारण गेट खराब हो गया। ऐसे में मरम्मत के दौरान हरिद्वार से पानी को रुकवाया गया। मरम्मत का काम देर शाम तक चला और अब रविवार से आपूर्ति सुचारू कर दिया जाएगा।
-- -- --