फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Physiotherapist dies under suspicious circumstances in Janakpuri

Ghaziabad News: जनकपुरी में फिजियोथेरेपिस्ट की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist dies under suspicious circumstances in Janakpuri
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के जनकपुरी में रविवार दोपहर फिजियोथेरेपिस्ट अनीता देवी (30) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव घर में बेड पर पड़ा मिला। पिता की सूचना पर घर पहुंची पुलिस को फिजियोथेरेपिस्ट के कान में ईयरफोन लगा मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जनकपुरी में रहने वाले राजकुमार सीमा बॉर्डर पर स्थित ट्रांसपोर्ट पर क्लर्क का काम करते हैं। उनकी एक बेटी अनीता देवी (30), जो फिजियोथेरेपिस्ट थीं, एक बेटा राजेश है। राजकुमार ने बताया कि राजेश हिमाचल प्रदेश में गए हुए हैं। वह रविवार की सुबह ट्रांसपोर्ट के ऑफिस पर गए थे। दोपहर में डेढ़ बजे करीब घर पहुंचे तो देखा कि अनीता अचेत अवस्था में बेड पर पड़ी हुई थी। कोई गतिविधि न होने पर तुरंत बेटी को मोहननगर के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिजियोथेरेपिस्ट के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं लगी थी।
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग की मौत :
लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में मानव सेवा समिति ट्रस्ट का वृद्धा आश्रम है। पुलिस ने बताया कि दो साल पूर्व 68 वर्षीय सावित्री मल्होत्रा पत्नी एचआर मल्होत्रा निवासी टॉप फ्लोर कलिंगा शोरूम के पास वेस्ट पटेल नगर दिल्ली को बेटे वरुण मल्होत्रा ने भर्ती कराया था। तभी से वह आश्रम में निवासरत थीं। 11 मई को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आश्रम से वरुण का फोन नंबर लेकर संपर्क किया तो वह बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed