{"_id":"58ff762a4f1c1b9228c0d194","slug":"parents-and-schools-meeting-today-against-fees-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि के खिलाफ पैरेंट्स और स्कूलों की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि के खिलाफ पैरेंट्स और स्कूलों की बैठक आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। फीस बढ़ोतरी मामले में डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न स्कूलों के पैरेंट्स और स्कूल प्रबंधकों की दोबारा बैठक होगी। 26 अप्रैल को होने वाली बैठक के लिए डीएम के आदेश पर डीआईओएस ने 13 स्कूलों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
नोटिस में स्कूल प्रबंधकों को अपना फीस स्ट्रक्चर और सातवें वेतन आयोग के मानकों के हिसाब से शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन का विस्तृत विवरण लाने को कहा गया है। बैठक विकास भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
बैठक से पहले सेंट मेरी स्कूल शास्त्री नगर के अभिभावकों ने विभिन्न स्कूलों के अभिभावकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना पक्ष रखने की अपील की है। अभिभावकों की यह अपील विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर फारवर्ड की गई है।
विज्ञापन
लखनऊ में विशेष सचिव से मिले अभिभावकों ने कहा कि बैठक में स्कूलों की मनमानी फीस को लेकर कड़ाई से अपना पक्ष रखेंगे। पिछले कई सालों के फीस रिकॉर्ड और विभिन्न मदों में वसूली गई फीस का पूरा रिकार्ड रखा जाएगा।
सभी स्कूलों को नहीं बुलाने पर उठाए सवाल
अभिभावकों ने कहा कि डीएम को लिखित शिकायत के बावजूद केवल 13 स्कूलों के पैरेंट्स व प्रबंधन को बुलाया गया है। उसमें भी हर स्कूल से केवल तीन पैरेंट्स के आने की कंडीशन रखी है, जिससे उन पर दबाव बनाया जा सके।
अभिभावकों ने कहा कि अगर बैठक में उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वे मीटिंग का बायकॉट करेंगे। साथ ही नोएडा के डीएम के आदेशों के तहत आदेश जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक में इन स्कूलों के अभिभावक लेंगे भाग
डीएम की ओर से पैरेंट्स और स्कूल प्रबंधन की होने वाली बैठक के लिए डीआईओएस ने 13 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इनमें इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार, चिल्ड्रेंस एकेडमी विजयनगर, जयपुरिया स्कूल वसुंधरा सैक्टर-14, इंग्राहम इंस्टीट्यूट हापुड़ चुंगी, सेंट मैरी स्कूल शास्त्रीनगर, विद्या बाल भवन सेक्टर-11 वसुंधरा, डीपीएसजी मेरठ रोड, सेंट मैरी स्कूल राजेंद्रनगर, डीपीएस इंदिरापुरम, सुमति ज्ञान पब्लिक स्कूल पंचवटी, डीएवी स्कूल प्रताप विहार, सनवैली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-1 वैशाली और प्रिजीडियम स्कूल इंदिरापुरम शामिल हैं।
स्कूलों में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ दिया ज्ञापन
ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्कूलों में खुली कॉपी-किताबों की दुकानों के साथ अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर एक्शन लेने के लिए मंगलवार को सेलटैक्स के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में स्कूलों में कॉपी-किताबों व अन्य सामानों की दुकानों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई। अभिभावकों ने कई स्कूलों के नाम भी दिए। मौके पर एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन, सचिव सचिन सोनी, संयुक्त सचिव तमन्ना खन्ना, रजनी जोशी, रचना शाही, संगीत डोबियाल, अनिल सागर, प्रेमपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उधर, अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति ने स्कूल प्रबंधकों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया और पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
केवी में बच्चे की मौत की जांच की मांग की
केंद्रीय विद्यालय हिंडन एयरफोर्स में क्रिकेट खेलते समय आठवीं क्लास के बच्चे की हुई मौत के मामले की जांच को लेकर ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आठवीं क्लास के बच्चे किस बॉल से खेल रहे थे, ट्रेनर के मौजूद रहने, सुरक्षा के मानकों के जांच की मांग की है।