फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Panic among people after finding footprints of leopard like animal

Ghaziabad News: तेंदुए जैसे जानवर का पद चिन्ह मिलने से लोगों में दहशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Panic among people after finding footprints of leopard like animal
इंदिरापुरम। शक्तिखंड-चार में एसटीपी प्लांट के पास सोमवार को तेंदुए जैसे जानवर का पद चिन्ह मिलने पर लोगों में भय का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पद चिन्ह जंगली बिल्ली के बताए जा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर पद चिन्ह की फोटो सांझा कर सचेत रहने के निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतपाल घर के पास गाय पाल रखें हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे गाय के बच्चे के चिल्लाने की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो कोई जानवर एसटीपी प्लांट की ओर भाग रहा था। अंधेरा होने के कारण जानवर ठीक से दिखाई नहीं दिया। बछड़े के पास आकर देखा तो गर्दन पर गहरा जख्म था, जिसका रात में प्राथमिक उपचार कराया। सतपाल ने बताया कि बछड़े का जख्म देखकर वह भी काफी डर गए, पंजे के निशान भी पड़े थे। ऐसे में उन्होंने तत्काल 112 पर फोन कर शिकायत की। शिकायत के बाद मौके पर पुलिस ने निरीक्षण कर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

वन विभाग के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस से सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ दोपहर मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पद चिन्ह जंगली बिल्ली का लग रहा है। बावजूद इसके सोमवार को वह अपने टीम के कुछ लोग घटना स्थल पर सोमवार देर रात तैनात करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई बड़ा जानवर है तो हो सकता है कि शिकार के लिए वह दोबारा यहां आए। टीम के कुछ सदस्यों को देर रात घटना स्थल पर मौजूद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed