फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One cow smuggler and two criminals arrested in police encounter

Ghaziabad News: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर और दो बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
One cow smuggler and two criminals arrested in police encounter
मसूरी। क्षेत्र में शनिवार रात गोविंदपुरम पुल के नीचे गोकशी करने वाले तस्कर और रविवार रात गांव मिस्वापुर के पास कार सवार दंपती को रोककर उनकी कार तोड़ने व लूटपाट करने वाले बदमाशों से मसूरी पुलिस की मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर के पैर में गोली लगी जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात तीन तस्करों ने एक बैल को चोरी करके जंगल में ले जाकर काटा था। मामले में बैल मालिक इकराम ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बैल को ढूंढने के दौरान उसके अवशेष जंगल में पड़े मिले। मामले में पुलिस ने जांच कर तस्करों की तलाश शुरू की। एसीपी ने बताया कि मंगलवार रात चेंकिंग के दौरान सिकरोड़ा के पास बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस टीम पर फायरिंग करके भागने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की तो एक युवक के बाएं पैर में गोली लग गई। उसकी पहचान हापुड़ के सिकंदरगेट निवासी जुनैद कुरैशी के रूप में हुई है। इसके पास से तमंचा, चोरी की बाइक और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इसके दो साथी कोहरे का फायदा उठाकर भाग गए। पूछताछ में पता चला कि उसने अपने साथियों के साथ गोकशी की थी। उसने फरार साथियों के नाम हापुड़ के सिकंदरगेट निवासी अमन और आदिल बताए हैं। एसीपी का कहना है कि उनकी तलाश के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन



दंपती से लूटपाट करने वाले दो बदमाश पकड़े
रविवार रात गांव मिस्वापुर के पास कार सवार दंपती को रोककर चार बदमाशों ने लूटपाट कर उनकी कार में तोड़फोड़ की थी। इसी दौरान महिला ने एक बदमाश को पहचान लिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगी थी। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बाइक सवार एक युवक के पैर में गोली लग गई। जिस कारण वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान मुरादनगर निवासी शिवा और जलालाबाद निवासी संटी उर्फ एकल के रूप में हुई है। मुठभेड़ में शिवा के पैर में गोली लगी है। इनके पास से दो तमंचे और चोरी की एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed