बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत: आते-जाते छात्राओं का पीछा और कसता था अश्लील फब्तियां, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
घटना के बारे में लड़कियों ने पिता को बताया। पिता ने दो दिन तक छात्राओं के स्कूल जाने के दौरान पीछे-पीछे चलकर आरोपी पर नजर रखी और मौका पाकर उसे बीच रास्ते में दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली दो छात्राओं से छेड़छाड़ और परेशान करने वाले बुजुर्ग श्रमिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं ने पिता से उसकी शिकायत की। पिता ने दो दिन तक आरोपी पर निगरानी में रखी और मौका पाकर उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। परेशान छात्राओं ने स्कूल नहीं जाने कर चेतावनी दी थी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों ने बताया कि बड़ी बेटी 17 साल और दूसरी बेटी 11 साल की हैं। दोनों साथ दिल्ली के स्कूल पढ़ने के लिए जाती हैं। आरोप है कि नोएडा की एक सोसायटी में नौकरी करने वाला 55 साल का दयानंद दोनों छात्राओं का रोजाना पीछा कर अश्लील फब्तियां कसता था। डर की वजह से दोनों छात्राओं ने कई बार तेजी से भागकर खुद को सुरक्षित किया।
घटना के बारे में उन्होंने पिता को बताया। पिता ने दो दिन तक छात्राओं के स्कूल जाने के दौरान पीछे-पीछे चलकर आरोपी पर नजर रखी और मौका पाकर उसे बीच रास्ते में दबोच लिया। बाद में पिता ने आरोपी बुजुर्ग को खोड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खोड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि छात्राओं के पिता ने दयानंद नाम के आरोपी के खिलाफ मुकदमा कराया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कालेज गई छात्रा अचानक हुई लापता:
साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार सुबह अचानक रास्ते से लापता हो गई। वह कॉलेज पढ़ने के लिए जा रही थी। उसका मोबाइल घर पर ही मिला है। मां ने पुलिस को छात्रा के अगवा होने का मुकदमा कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।