{"_id":"58e12ab04f1c1bc06e5b423c","slug":"nomination-with-voter-list-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची फाइनल होने के साथ ही होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची फाइनल होने के साथ ही होगा नामांकन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के रद्द हुए चुनाव के बाद अब सोमवार को दोबारा से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पहले नामांकन शनिवार को होना था, मगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश त्यागी काकड़ा के चलते नामांकन प्रक्रिया को सोमवार तक के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन
राकेश त्यागी काकड़ा ने आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में कई फर्जी नाम भी शामिल हैं। कई ऐसे हैं जोकि गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं हैं, बल्कि किसी अन्य बार एसोसिएशन के मतदाता हैं। उनका कहना था कि ऐसे ही मतदाता चुनाव में विघभन डालते रहे हैं। पिछले दिनों चुनाव रद्द किए जाने का भी यही कारण रहा। एक प्रत्याशी फर्जी मतदाता की वोट डालते हुए पकड़ा गया था।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने बताया कि राकेश त्यागी काकड़ा और अन्य वकीलों को मतदाता सूची से फर्जी वकीलों के नाम चिन्हित करने को कहा गया था। अब इस चिन्हित सूची की जांच के बाद ही उसे प्रकाशित किया जाएगा। कैली का कहना था कि मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही सोमवार को नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन