फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No relief from the heat expected for five days; possibility of rain on the 12th.

Ghaziabad News: पांच दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं, 12 को बारिश की संभावना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
No relief from the heat expected for five days; possibility of rain on the 12th.
गाजियाबाद। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही उमस का असर भी लगातार बढ़ रहा है। सुबह से तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन


शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और अधिक आर्द्रता के कारण उमस का प्रभाव अधिक महसूस किया गया। इससे लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून तक तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर अधिक रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून को मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाने व कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है।


मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इस कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है और उमस भी अधिक महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 जून के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसका प्रभाव दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र पर पड़ा तो मौसम में बदलाव के साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed