फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NGT order effect: With a budget of 11.7 million sewer lines will be cast in Kaushambi

एनजीटी के आदेश का असर: कौशांबी में 1.17 करोड़ के बजट से डाली जाएगी सीवर लाइन

Thu, 08 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
NGT order effect: With a budget of 11.7 million sewer lines will be cast in Kaushambi
एनजीटी - फोटो : amarujala

कौशांबी में रहने वाले हजारों रेजिडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। जीडीए और नगर निगम मिलकर यहां 1.17 करोड़ की लागत से सीवर लाइन डालेंगे। बुधवार को एनजीटी में हुई सुनवाई के दौरान जीडीए ने बेंच को जानकारी दी कि उन्होंने क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम को 1.17 करोड़ रुपये दे दिए हैं।

विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को कौशांबी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (कारवां) के मामले पर सुनवाई की। जीडीए की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ को जानकारी दी कि एनजीटी के आदेश के मुताबिक उनके विभाग ने सीवर लाइन बिछाने के लिए नगर निगम को फंड मुहैया करा दिया है। अब निगम की जिम्मेदारी है कि वो दो महीनों के भीतर इस काम को पूरा करें।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि नगर निगम सीवर लाइन बिछाने का काम तेजी से पूरा करें और 90 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल करें।हाल ही में एनजीटी ने नगर निगम को आदेश दिया था कि वह एक महीने के भीतर दिल्ली सीमा क्षेत्र से लगे कौशांबी इलाके में सीवर लाइन जोड़ने और स्टॉर्म वाटर ड्रेन (बरसाती नालों) में सीवेज की निकासी पर रोक लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारवां ने आरोप लगाया था कि कौशांबी के पूर्वी क्षेत्र में जो जमीन जीडीए ने यशोदा हास्पिटल, सुपरटेक, राज रेजिडेंसी और अन्य परियोजना के लिए बेचीं हैं उनमें सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है। आस-पास के गांवों से सीवर की निकासी बरसाती नालों में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed