{"_id":"582b483a4f1c1b7b388fed43","slug":"new-notes-come-out-of-the-500-atms-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एटीएम से निकलेंगे 500 के नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एटीएम से निकलेंगे 500 के नए नोट
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से बैंक और एटीएम से 500 के नए नोट भी लोगों को दिए जाएंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर भारत जैन ने बताया कि 500 के नए नोट आने से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। वर्तमान में जिनके पास 2000 का नोट है, वह उसे चाहकर भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बाजार में फुटकर रुपये की कमी हो गई है।
विज्ञापन
लोग 100 के नोट तो बैंकों से ले रहे हैं, मगर उसे बहुत कम खर्च कर रहे हैं। अब 500 का नोट आने से लोगों के पास 100 और 500 का नोट देने का विकल्प होगा।
24 नवंबर तक 1000-500 के नोट से हो सकेंगी रजिस्ट्री
1000-500 के नोट बंद करने के बाद पब्लिक की परेशानी को देखते हुए शासन ने संपत्तियों की रजिस्ट्री में लोगों को राहत दी है। शासन के अपर महानिरीक्षक निबंधन अनिल कुमार ने आदेश जारी किया है कि 24 नवंबर तक कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के लिए 1000-500 के पुराने नोट दे सकता है।
विज्ञापन
सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि भारत सरकार के निर्देशानुसार ऐसे नोटों के स्टाक और विक्रय के अभिलेख का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।
विज्ञापन
एक दिन में दूसरी बार बदला नोट तो पड़ेगी चोट
एक दिन में अलग-अलग आईडी से नोट बदलने केलिए डाक घर की लाइन में लगने वाले लोग अब पकड़ में आएंगे। सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो एक बार पैसे बदलवाने के कुछ देर बाद ही दोबारा लाइन में खड़े हो जाते हैं। ऐसे लोगों पर अब शिकंजा कसा जाएगा।
व्यवस्था में लगे हुए पुलिस कांस्टेबल को निर्देश दे दिए गए हैं, जो लोग एक ही दिन में दो बार अथवा हर रोज लाइन में लगे हुए दिखाई दें, उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाए।