{"_id":"57853e6b4f1c1b1b4313d748","slug":"new-link-road-will-begin-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में शुरू हो जाएगी नई लिंक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में शुरू हो जाएगी नई लिंक रोड
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर में जीडीए के तीन निर्माणाधीन प्रोजेक्टों के पूरा होने के साथ ही शहर की कई सड़कें जाम के झाम से मुक्त हो जाएंगी। जीडीए वीसी ने मंगलवार को बताया कि सितंबर में एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने वाली नई लिंक रोड, मेरठ तिराहे पर ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) और हिंडन पुल के पास आरयूबी को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। इससे शहर के एक बडे़ हिस्से का लुक चेंज हो जाएगा।
जीडीए वीसी विजय कुमार यादव ने बताया कि तीनों प्रोजेक्टों में पिछले दिनों कुछ अड़चनें आ गईं थीं इसलिए इनके नवंबर में चालू होने की संभावना थी लेकिन तेजी से काम होने के कारण इनके जल्द पूरा होने की संभावना बढ़ गई है।
इस रोड पर रेलवे का पुल बन चुका है बस फिनिशिंग का काम बचा है, जो अगस्त के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सितंबर में इस रोड के चालू होने के बाद दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ से गाजियाबाद आने-जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। लोग जाम के अलावा कई किलोमीटर के चक्कर से भी बचेंगे।
विज्ञापन
वीसी ने बताया किमेरठ तिराहे पर निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर (फ्लाईओवर) के लिए पर्यावरण विभाग से एनओसी मिलने में अब मामूली ऑब्जेक्शन बचा है, एनओसी मिलना तय हो चुका है। सितंबर में इसे चालू कर दिया जाएगा।
इससे मेरठ तिराहा जाम फ्री हो जाएगा। मेरठ तिराहे पर गोल चक्कर की सड़कों की चौड़ाई और बढ़ाई जाएगी। यहां दो यू कट भी बनेंगे, जिससे किसी भी तरफ से आने वाली ट्रैफिक को जाम का सामना न करना पडे़।
वन वे होगा आरयूबी, मिलेगी जाम से मुक्ति
वीसी ने बताया कि बारिश की वजह से हिंडन ब्रिज के निकट निर्माणाधीन आरयूबी का काम लटक गया था। इस बीच बारिश रुकने पर रेलवे ने दस जुलाई को ब्लॉक लेकर फ्रेम पुश करने का काम किया।
ब्लॉक के दौरान छह घंटे के अंदर रेलवे पटरी उखाड़ी गई और फिर पटरी बिछा भी दी गई। सितंबर में इसका चालू होना तय है। उन्होंने बताया कि तीन लेन का आरयूबी वन वे होगा, इसे जीटी रोड से जोड़ने के लिए नई सड़क बनेगी।
अभी रेलवे पुल के नीचे जिस रोड से लोग गुजरते हैं, वह आगे भी चालू रहेगी। यानी वसुंधरा की तरफ से जीटी रोड आने-जाने के लिए दो सड़कें होंगी। उन्होंने बताया कि मेट्रो व एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते रेलवे पुल के नीचे वाली रोड संकीर्ण हो गई है लेकिन एक महीने बाद रोड पर रखी निर्माण सामग्री हटा दी जाएगी और रोड पहले की तरह चौड़ी हो जाएगी। इस आरयूबी के चालू होते ही वसुंधरा, नोएडा व दिल्ली की तरफ से जीटी रोड पर आने-जाने वाले लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।