फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NEET medical entrance exam will be held today at 21 centers

Ghaziabad News: 21 केंद्रों पर आज होगी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
NEET medical entrance exam will be held today at 21 centers
गाजियाबाद। जिले में 21 केंद्रों पर रविवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ विद्यार्थी हाथ में कड़ा या अन्य सामान भी न पहन कर जाएं।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र में विद्यार्थियों को परीक्षा के बारे में सभी निर्देश दिए गए हैं। इसमें विद्यार्थियों को हल्के रंग और आधी बाजू के कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। इसके साथ परीक्षा केंद्रों पर जूते पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, परीक्षार्थी चप्पल या सैंडल पहनकर जाएं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई जाने वाली यह परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्टरी के प्रधानाचार्या मनोज को परीक्षा का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जिला विद्यालय निदेशक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के लिए पानी और अन्य व्यवस्था कराई गई है। वर्ष 2024 में परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद इस वर्ष प्रशासन को भी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस की व्यवस्था करने से लेकर अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में सिटी मजिस्ट्रेट सहित तीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed