फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   That came together and Jayant, grew stir

एक मंच पर आए केसी और जयंत, बढ़ी हलचल

Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
That came together and Jayant, grew stir
अन्य - फोटो : अमर उजाला

बसपा से निष्कासित एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर रालोद नेता जयंत चौधरी और जदयू नेता केसी त्यागी राजनीतिक हलके में हलचल पैदा कर गए।

विज्ञापन


बसपा सांसद ने कश्यप समेत ओबीसी की 17 जातियों को एससी में शामिल कराए जाने का मुद्दा उठाकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के बाहर धरने-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि नरेंद्र कश्यप को आज किसी पार्टी के झंडे या टोपी की आवश्यकता नहीं है।

पार्टी ने जितना उनका कद बढ़ाया था, उतना वह सूद समेत पार्टी को वापस कर चुके हैं। पिछड़ों की हक की लड़ाई में वह हमेशा साथ हैं। उनका कहना था कि नरेंद्र कश्यप पिछड़ी जाति के लोगों के कद्दावर नेता हैं और पश्चिमी यूपी से किसी भी पार्टी को प्रभावित करने का दम रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद मुखिया अजित सिंह के बेटे और रालोद नेता जयंत चौधरी के इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद से ही नरेंद्र कश्यप के रालोद में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि बसपा से निष्कासित नरेंद्र कश्यप अब जल्द ही रालोद की नाव पर सवार हो सकते हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि जदयू और रालोद पश्चिमी यूपी में गठबंधन कर सकते हैं। बड़ौत में 4 अक्तूबर को होने जा रही रैली में इसकी घोषणा की जा सकती है। जयंत ने कहा कि अभी दिल मिले हैं, अगर कश्यप चाहेंगे तो दल भी मिल जाएगा।उधर, हिमांशी मौत प्रकरण के बाद शुक्रवार को नरेंद्र कश्यप और हीरालाल कश्यप दूसरी बार एक साथ मंच पर नजर आए।

हीरालाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र कश्यप ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीब और पिछड़ों की आवाज उठाई है। हमेशा उनके उत्थान की मांग करते रहे हैं। पिछड़े अगर एक हो जाएं तो इस बार विधानसभा चुनाव में समीकरण ही कुछ ओर होंगे।


नरेंद्र कश्यप ने कहा कि वह पिछड़ी जाति के लोगों के लिए सड़क से संसद तक संषर्घ करते आ रहे हैं, मगर केंद्रीय और प्रदेश सरकारों के बीच समन्वय ठीक न होने के कारण अभी तक कश्यप समेत 17 पिछड़ी जातियों को एससी श्रेणी में शामिल नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि अब अपने हक के लिए वह राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि कश्यप निषादराज जयंती के अवसर पर 5 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, एडवोकेट अजयवीर चौधरी, अमरजीत सिंह बिड्डी, पुष्पेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed