फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   murder

राजपुर गांव के हैं अरुण के हत्यारे आठ सेकंड में दो बार फोड़ा सिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
murder
राजपुर गांव के हैं अरुण के हत्यारे आठ सेकंड में दो बार फोड़ा सिर
विज्ञापन

साहिबाबाद। राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या करने वाले युवक राजपुर गांव के हैं। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को देखकर उनकी पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे घर पर नहीं मिले। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वे आठ सेकंड के भीतर ही दो बार अरुण के सिर पर ईंट से प्रहार करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें सड़क पर गिराकर लात और घूंसे मारे। इसके बाद सड़क से ही एक युवक ईंट उठाकर लाया और सिर में दे मारी। अगले ही क्षण उसने दूसरी बार प्रहार किया। अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर अपनी कार से फरार हो गए।
एफआईआर में नामजद कराए गए अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था। इस पर बिहारी ढाबे पर गाड़ी रोकी। वे उतर गए, अरुण ने थोड़ा आगे गाड़ी पार्क की। वह उतरने वाला था कि तभी एक और कार बराबर में खड़ी हुई। अरुण ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला।
विज्ञापन

इस पर उसने दूसरी कार के चालक से कहा कि वह थोड़ा आगे या पीछे कर ले ताकि वह बाहर निकल पाए। इस पर चालक ने कहा कि वह नहीं हटाएगा। इसी पर कहासुनी हो गई। चालक कार से बाहर आ गए। पीछे बैठे उसके दोस्त भी आ गए। अरुण ने कार का शीशा बंद कर लिया था लेकिन वे लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए थे। उसकी मौत हो जाने के बाद ही वहां से भागे। पुलिस ने बताया कि वे अरुण के गांव जावली के पड़ोस के गांव राजपुर के हैं। उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों को पुलिस की क्लीन चिट
अरुण की हत्या में उसके दोस्तों को भी नामजद कराया गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनकी गाड़ी कब्जे में ले ली गई। उनसे कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी। पुलिस का कहना है कि हत्या में उनकी कोई भूमिका नजर नहीं आई।
गाड़ी का शीशा तोड़ा फिर सिर फोड़ा
अरुण के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने अरुण को अपशब्द कहे। इसके बाद वे ईंट उठाकर लाए। इससे गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और अरुण को खींचकर बाहर निकाल लिया। हमलावर तीन-चार थे। उन्होंने अरुण को सड़क पर गिरा लिया और लात-घूंसों से पीटा। वहां से गुजर रहे लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। उधर, हमलावर प्रहार करते रहे। अरुण के सिर पर ईंट लगते ही उसके शरीर में हरकत बंद हो गई थी। इसके बाद भी हमलावर ने एक और बार प्रहार किया।
खिलाड़ी की हत्या से शोक में डूबा जावली
अरुण के दोस्तों ने बताया कि वह कुश्ती का बेहतरीन खिलाड़ी था और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिता में भाग ले चुका था। हत्या की खबर से गांव जावली शोक में डूब गया। भाई अनिरुद्ध ने बताया कि अरुण के मधुर व्यवहार से लोग उसके कायल हो जाते थे। बेटी अर्शी (6) और बेटे वैभव (5) के साथ मायके गई पत्नी अंजली को पति की हत्या की खबर मिली तो रो-रोकर उसका हाल-बेहाल हो गया। बुधवार को अरुण का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिजनों में गुस्सा, जाम लगाया
अरुण के परिजनों में भारी गुस्सा है। उन्होंने हत्या करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टीलामोड़ थाने पर हंगामा किया और फिर 20 मिनट तक सड़क जाम की। उधर, इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। यह राहगीरों ने बनाया था। सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed