फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than 50 hotels running without NOC from Pollution Control Board

Ghaziabad News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना एनओसी लिए चल रहे 50 से अधिक होटल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
More than 50 hotels running without NOC from Pollution Control Board
साहिबाबाद। शहर में 50 से अधिक ऐसे होटल और रेस्तरां संचालित हैं जिनके पास यूपीपीसीबी का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं है। एनजीटी में चल रहे एक मामले के सिलसिले में जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में संचालित होटल और रेस्तरां का निरीक्षण किया तो यह खुलासा हुआ है। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेज दी है।
विज्ञापन

विभाग ने कुल 170 होटल रेस्टोरेंट को सूचीबद्ध करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संचालित 170 होटल और रेस्तरां में से 58 होटल व रेस्तरां संचालकों ने यूपीपीसीबी से एनओसी नहीं ली है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक अन्य मामले में भी यही सूची उच्चतम न्यायालय में लंबित है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि होटल और रेस्तरां का एक मामला एनजीटी में है। एनजीटी के आदेश पर ही विभाग ने सर्वे किया है जिसमें यह हकीकत सामने आई है। उन्होंने यह रिपोर्ट एनजीटी में तो जमा कर ही दिया है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी भेज दी है ताकि आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

इनसेट
यह है मामला
पर्यावरण कार्यकर्ताओं प्रसून पंत और प्रदीप दहलिया ने अप्रैल 2023 में एनजीटी में एक याचिका दायर की थी। आरोप लगाया गया था कि गाजियाबाद क्षेत्र की 21 संस्थाएं प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का पालन नहीं कर रही हैं, जैसे कि यूपीपीसीबी की एनओसी नहीं होना और इस तरह पर्यावरण को प्रदूषित करना। याचिकाकर्ताओं ने अपने मूल आवेदन में आरोप लगाया था कि यूपीपीसीबी चूक करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसके बाद एनजीटी ने निर्देश दिया था कि मॉल, होटल, बड़े रेस्तरां आदि सहित ऐसी सभी संस्थाओं का सर्वेक्षण किया जाए और पर्यावरण चूक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed