फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreant arrested for kidnapping and killing 11 year old

Ghaziabad: खुशी को अगवा कर हत्या करने वाला मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, 25 हजार का इनाम था घोषित

Fri, 25 Nov 2022 07:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 25 Nov 2022 07:38 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया शिविन शर्मा बुलंदशहर के कोतवाली देहात आवास विकास-2 स्टेडियम रोड टांडा का रहने वाला है। शिविन गंभीर का दोस्त है। शिविन गुजरात की एक चाइनीज फूड फैक्टरी में हेल्पिंग का काम करता है।

विज्ञापन
Miscreant arrested for kidnapping and killing 11 year old
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम से कक्षा तीन की छात्रा खुशी (11) को अगवा कर हत्या करने के मामले में फरार 25 हजार के इनामी शिविन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शिविन गुजरात भागने की तैयारी में था। मुठभेड़ में शिविन के पैर में गोली लगी है। शिविन ने ही स्कूटी पर खुशी का गला दबाया और बोरे में बंद करके बुलंदशहर के सराय छबील में खेत में फेंका था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया शिविन शर्मा बुलंदशहर के कोतवाली देहात आवास विकास-2 स्टेडियम रोड टांडा का रहने वाला है। शिविन गंभीर का दोस्त है। शिविन गुजरात की एक चाइनीज फूड फैक्टरी में हेल्पिंग का काम करता है।
विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 20 नवंबर को मेला दिखाने के बहाने पड़ोसी बबलू ने खुशी का अपहरण किया था। बबलू ने शनि मंदिर के पास अमित को खुशी को दे दिया जो उसे दादरी बाईपास ले गया। दादरी बाईपास पर गंभीर और शिविन ने अमित से खुशी को लेने के बाद स्कूटी पर बुलंदशहर ले जाने लगे। स्कूटी शिविन की थी। स्कूटी शिविन चला रहा था और गंभीर खुशी को लेकर पीछे बैठा था लेकिन रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाया। इसके बाद गंभीर स्कूटी चलाने लगा और शिविन खुशी को लेकर पीछे बैठ गया। पुलिस को यह जानकारी सीसीटीवी फुटेज से मिली। इससे साफ है कि अनहोनी होने की आशंका में खुशी ने शोर मचाया तो शिविन ने स्कूटी पर ही उसका गला दबा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत शिविन साथ लाया था बोरा
पूछताछ में शिविन ने बताया कि उन्होंने पहले ही बच्ची की हत्या करने की साजिश रच ली थी। इसके लिए वह स्कूटी में बोरा रखकर लाए थे। पहले उनकी साजिश बुलंदशहर ले जाकर मारने की थी लेकिन बच्ची शोर मचाने लगी तो उन्हें रास्ते में ही उसे मारना पड़ा।

वारदात से एक दिन पहले आया था शिविन
शिविन गुजरात में फैक्टरी से छुट्टी लेकर 19 नवंबर को आया था। उसने पूछताछ में बताया कि गंभीर ने उससे रुपये का लालच देकर इस साजिश के बारे में 15 दिन पहले बताया था। लालच में आकर वारदात में शामिल होने के लिए वह राजी हो गया। पूरी साजिश बबलू, अमित और गंभीर ने रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed