{"_id":"6aa5b5428315dee79a0bdd65","slug":"milkman-clashes-with-tte-video-goes-viral-on-social-media-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23904-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टीटी से भिड़ा दूधिया, सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टीटी से भिड़ा दूधिया, सोशल साइट्स पर वीडियो वायरल
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट और एमएसटी दिखाने को लेकर रेलवे के टीटी और एक दूधिया के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी और झड़प का 48 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो साहिबाबाद रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो के अनुसार, दूधिया ट्रेन से दूध का डिब्बा लेकर स्टेशन से बाहर निकल रहा है। इसी दौरान टीटी ने उसे रोककर दूध का डिब्बा ले जाने के संबंध में टिकट और एमएसटी दिखाने के लिए कहता है। दूधिया ने टिकट और एमएसटी दिखाने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे लोग भी दूध के डिब्बे लेकर जा रहे हैं, फिर उसे ही क्यों रोका गया। विवाद बढ़ने पर दूधिया के साथ मौजूद उसके सहयोगी ने स्टेशन परिसर में रखी एक कुर्सी तक फेंक दी। इसके बाद टीटी और दूधिया के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। मामले में आरपीएफ और जीआरपी से जानकारी ली गई, लेकिन दोनों ने किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत मिलने से मना किया है।