{"_id":"595016ce4f1c1b561f8b46e9","slug":"meritorious-award-winning-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का मान बढ़ाने वाले मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का मान बढ़ाने वाले मेधावी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Logo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ समारोह में रविवार को यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईएससी में शहर का मान बढ़ाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस के सहयोग से हुए सम्मान समारोह में तीनों बोर्ड में 12वीं में 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले 250 से अधिक मेधावियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
आईएमएस यूसी कैंपस ऑडिटोरियम में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री अतुल गर्ग, एसएसपी हरिनारायण सिंह, एडीएम प्रशासन ज्ञानेंद्र सिंह, संस्थान के जनरल सेक्रेट्री राकेश छारिया और निदेशिका डॉ. सपना राकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने सभी मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
समारोह में महानगर के यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईएससी के मेधावी छात्र-छात्राओं का रविवार सुबह नौ बजे से ही तांता लगा रहा। मेडल व प्रमाणपत्र पाकर मेधावियों व उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
आईएमस इंस्टीट्यूट के जनरल सेक्रेट्री राकेश छारिया ने कहा कि विभिन्न बोर्ड के मेधावियों को प्रोत्साहित करने की ‘अमर उजाला’ की मुहिम सराहना के काबिल है। निदेशिका डॉ. सपना राकेश ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमताओं और अक्षमताओं का पता होता है।
अपनी कमियों के बारे में खुलकर बात कर कर सकारात्मकता व सफलता की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में डिग्री के अलावा भी अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। ‘अमर उजाला’ भविष्य ज्योति समारोह के जरिए विद्यार्थी और बेहतर करने को प्रोत्साहित हुए हैं।