{"_id":"6af054380f0ac57acf0c6fb5","slug":"massive-fire-breaks-out-at-chemical-warehouse-in-ghaziabad-firefighters-enter-amid-toxic-smoke-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं के बीच कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं के बीच कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Sun, 08 Nov 2026 04:26 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 08 Nov 2026 04:26 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर में रोडेक्स केमिकल के बंद गोदाम में आग लग गई। दोनों गेट के ताले तोड़कर दमकलकर्मी अंदर पहुंचे। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में आग बुझाते कर्मचारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उसके अंदर से तेजी से काला धुआं निकल रहा था।
आग की भयावहता को देखते हुए कोतवाली और कविनगर औद्योगिक क्षेत्र से चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा दो वाटर बाउजर और डिजास्टर वैन भी बुला ली गई। दमकलकर्मियों ने गोदाम के दोनों तरफ लगे तालों को तोड़कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकलकर्मी जहरीले धुएं के बीच ब्रीदिंग एयर सेट पहनकर गोदाम के अंदर दाखिल हुए। आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का प्रयास किया गया।

Trending Videos
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय मौके पर स्थानीय पुलिस और फैक्ट्री मालिक विवेक त्यागी भी मौजूद थे।