फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   markets will open for five days

पांच दिन लगातार खुलेंगे जिले के बाजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
markets will open for five days
पांच दिन लगातार खुलेंगे जिले के बाजार - दिन भर मांग करते रहे व्यापारी, शाम को आए आदेश - समय में भी राहत, सुबह 9 से रात 9 बजे तक कि छूट - उद्योगों को भी मिलेगा पांच दिन बाजार खुलने का लाभ माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अनलॉकडाउन में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बाजारों को बड़ी राहत मिल गयी है। जिले में अब सप्ताह में पांच दिन लगातार बाजार खुलेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। बाजारों के समय में भी राहत दी गई है। सुबह 9 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक बाजारों को संचालित किया जाएगा। जिले में पांच दिन की व्यवस्था शुरू किए जाने में देरी पर व्यापारी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देशों के मुताबिक ही जिले में बाजार खोलने की व्यवस्था किये जाने के निर्देभ दिये हैं। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। इस दौर सभी निजी और सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे और बैंक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी कार्यालय खोले जाएंगे। हर सप्ताह दो दिन के लॉकडाउन में ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को आवाजाही की अनुमति रहेगी। इनके लिए हाईवे स्थिति ढाबे, मेकेनिक की दुकानों को खोल जाएगा। जिला प्रशासन के निर्णय पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।अनलॉकडाउन में सप्ताह में तीन दिन खुल रहे बाजार अब अगर पांच दिन खुलते हैं तो इसका लाभ उद्योगों को अधिक होगा। उत्पादन बाजारों में चल रही अस्थिरता के चलते डगमगाया हुआ है। पांच दिन बाजार खुलने से उद्योगों को भी लाभ होगा और मांग मिल सकेगी। बाजारों के खुलने से और समय भी बढ़ने का लाभ उद्योगों को होगा। खासकर घरेलू उत्पादों से जुड़ी इकाईयों में मांग बढ़ेगी। ---- वीकेंड पर नहीं मिलेगा पिज़्जा, बर्गर: शनिवार और रविवार लॉकडाउन का नुकसान रेस्टोरेंट्स संचालकों, बर्गर, पिज़्जा कैफे को होगा। इन दोनों दिनों में अन्य दिनों के मुकाबले अधिक ग्राहकों की आवाजाही और खरीदारी रहती है। लॉकडाउन के चलते बंदी से लोगों को वीकेंड पर बाहर की वस्तुएं खाने के लिए नही मिल सकेंगी। पिज्जा कैफे संचालक राहुल गोयल ने कहा कि शनिवार और रविवार को सबसे अधिक आर्डर रहते हैं लेकिन वीकेंड पर इन वस्तुओं की डिलीवरी देनी मुश्किल होगी। ---- निर्देशों के पालन में देरी पर था व्यापारियों का विरोध: अनलॉकडाउन शुरू होने के साथ ही जिले के बाजारों को सप्ताह में तीन दिन खोला जा रहा था। एक दिन छोड़कर बाजार खुल रहे थे। रमतेराम रोड, तुराबनगर जैसे बाजार भी एक दिन में आधे ही खुल रहे थे। सड़क के एक ओर बाजार खोला जा रहा था जबकि दूसरी और का बाजार बंद था। इस बीच दो दिन के लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार ने पांच दिन बाजार खोलने की घोषणा की। जिले में निर्देशों के पालन में देरी पर व्यापारिक संगठन विरोध कर रहे थे। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद अग्रवाल, महामंत्री अशोक चावल सहित अन्य व्यापारियों ने मंगलवार को ईमेल से जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। ---- आवश्यक वस्तुओं की रहेगी बिक्री: शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पूर्व की भांति होती रहेगी। बीते लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने जिले में किरण और सब्जी की दुकानों को बंद कर दिया था लेकिन शासन ने निर्देशों में स्पष्ट है कि आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। ---- क्या कहते हैं व्यापारी: पांच दिन बाजारों के खुलने का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। एक दिन छोड़कर बाजार खुलने से दिक्कत आ रही थी। - राकेश स्वामी, अध्यक्ष रमतेराम रोड व्यापार मंडल ---- बाजारों में स्थिरता का होना जरूरी था। दुकानों को खोलने का समय भी कम मिल पा रहा था। अब लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। - तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ---- क्या कहते हैं उद्यमी: उद्योगों को मांग न मिल पाने की सबसे बड़ी वजह बाजारों में अस्थिरता थी। पांच दिन बाजार खुलने का लाभ उद्योगों को भी मिलेगा और मांग मिलने के साथ उत्पादन बढ़ेगा। - सर्वज्ञ गर्ग, उद्यमी ---- उद्योग पूरी तरह से बाजार पर निर्भर हैं। पांच दिन लगातार बाजार खोलने का निर्णय सही है। सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यावसायिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। - राकेश अनेजा उद्यमी ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed